फ्लश टैंक का खराब होना एक आम बात हो गई है। हर घर में इस समस्या को देखा जाता है। भले ही आपने महंगी ब्रांड का फ्लश टैंक लगवाया हो, लेकिन कुछ सालों बाद इसमें लीक होने की समस्या होने ही लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे हर दिन प्रयोग में लाया जाता है।
अगर आपके घर में भी ऐसी समस्या है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्लश टैंक में होने वाली इस समस्या का आसान उपाय बताने वाले हैं। इससे आप पल भर में इस समस्या से राहत पा लोगे।
एक रुपये की ये चीज आएगी काम (Fix For Water Leaking Into Toilet)
सबसे पहले आपको अपने फ्लश टैंक में पता लगाना है कि पानी कहां से लीक हो रहा है। अगर यह पता चल जाए, तो पानी का लीक होना रोका जा सकता है। जब आप इसका पता चला लें, तो आप चिंगम का यूज कर सकते हैं। जी हां, एक रुपये का चिंगम आपके इस लीकेज की समस्या को खत्म कर देगा।
- ध्यान रखें कि इसे पैकेट से निकालकर सीधा न लगाएं। आप पहले इसे अच्छे से मुंह में चबा लें, ताकि यह चिपचिपा हो जाए। इसके बाद आप इसे जहां से पानी लीक हो रहा है, वहां इसे चिपका दे। अगर समस्या बड़ी है, तो आप 2 च्विंगम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।(इन टिप्स 1 मिनट में साफ हो जाएगा स्विच बोर्ड)
- पहले आप फ्लश टैंक में पानी जाने वाली पाइप को बंद करें, ताकि फ्लश टैंक में पानी आना रुक जाए।
- इसके बाद आप फ्लश टैंक का पूरा पानी खाली कर दें। इसे अच्छे से कपड़े की मदद से सुखा लें। फिर इस पर चिंगम लगाएं।
- अगर आप ऐसा करते हैं। तो चिंगम को चिपकने में आसानी होगी।
- इस तरह फ्लश टैंक से पानी लीक की समस्या खत्म हो जाएगी।
पंप की करें सफाई (Fix Common Toilet Leak)
फ्लश टैंक के लीक होने की एक समस्या पंप में गंदी फंसी होना भी हो सकता है। दरअसल, फ्लश टैंक में एक पंप दिया होता है। जब आप फ्लश का का हैंडल दबाते हैं, तो यह प्रेशर पंप पर जाकर पड़ता है, जिससे पानी बाहर निकलने लगता है।(गंदे बाथरूम को कैसे करें साफ)
अगर इसमें गंदगी फंसी होगी, तो पानी लीक की समस्या होती है। इसलिए अगर आप इसकी अच्छी से सफाई कर देंगे, तो पानी लीक नहीं होगी। फ्लश टैंक में गंदी पानी के साथ आती है। मिट्टी की वजह से पानी का फ्लो सही नहीं बनता, जिसकी वजह से फ्लश टैंक लीक होने लगता है।
इसे भी पढ़ें- शॉवर और नल से पानी आता है स्लो, तो घर पर ही इस तरह से करें ठीक
फ्लश टैंक के पाइप से पानी लीक होने पर क्या करें
अक्सर फ्लश टैंक में जिस पाइप की मदद से पानी आ रहा होता है, वह लीक होने लगता है। इससे पूरा बाथरूम हर समय गिला रहता है। इस समस्या से बचने के लिए आप बार-बार नल को बंद करते हैं, ताकि फ्लश टैंक में पानी न जाए। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
- इस समस्या का कारण पाइप में गंदगी फंसा होना हो सकता है। क्योंकि पाइप से पानी फ्लश टैंक में सही धारा से नहीं जा पा रहा है। पाइप में पानी ज्यादा देर तक रुक रहा है, इसलिए यह लीक हो रहा है। इस समस्या को ठीक करने के लिए आप पाइप को निकालकर अच्छे से साफ कर लें।
- इसके बाद आप देखेंगे कि फ्लश टैंक से जुड़ी हुई पाइप से पानी लीक होना बंद हो गया है।
- अगर फिर भी यह समस्या बनी हुई है, तो आप घर में वेस्ट पाइप का प्रयोग यहां कर सकते हैं।
- अगर पाइप का मुंह आपके नल के हिसाब से ही चौड़ा है, तो आप इस पाइप को छोटा काटकर यहां यूज कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों