Easy Cleaning Hacks: 1 मिनट में साफ हो जाएगा स्विच बोर्ड, जानिए ये आसान ट्रिक्स

Switch Board Cleaning Tips: घर के किसी भी हिस्से में गंदे दाग लग जाना एक आम बात है। फिर चाहे फर्श हो या स्विच बोर्ड। गंदे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं, मगर बावजूद इसके भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। आप चाहें तो घर पर भी कुछ चीजों की मदद लेकर स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान हैक्स।
गंदे स्विच बोर्ड को कैसे साफ करें? (How to Clean Switch Board)

गंदे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आप रसोई और घर में पहले से ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत बार हम सिर्फ पानी की मदद से गंदे स्विच बोर्ड को साफ करते हैं, जिस वजह से कोई रिजल्ट नहीं मिलता है। सही तरीका है कि आप पानी में कुछ चीजों को मिलाकर क्लीनर तैयार करें।
इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
स्विच बोर्ड को किस चीज से साफ करें? (What is the easiest way to clean a switch board)
हम सभी के घर में नेल पेंट रिमूवर होता है। आप इसकी मदद से भी स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कॉटन बॉल पर थोड़ा सा नेल पेंट रिमूवर लगाना है और उससे स्विच बोर्ड को साफ करना है। गंदे से गंदे निशान इस ट्रिक की मदद से साफ हो जाते हैं।
स्विच बोर्ड को साफ करने के हैक्स (Easy Ways To Clean Switch Board)

आप पानी में नींबू का रस मिलाकर भी स्विच बोर्ड को चमका सकते हैं। बहुत बार हर के लोग जाने-अंजाने में स्विच बोर्ड को गंदे हाथों से छू देते हैं। इन दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है। आपको बस पानी में नींबू का रस मिलाना है। इस घोल में कपड़ा गिला करें और उससे स्विच बोर्ड साफ हो जाएगा।
स्विच बोर्ड को साफ करने का स्प्रे (Switch Board Cleaning Spray)
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप घर पर डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा को मिलाकर भी स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। 1 बाउल पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर आप आसानी से अपने स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गंदे स्विच बोर्ड को 5 मिनट में साफ करता है ये घरेलू नुस्खा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।