Dirty Bathroom: गंदे बाथरूम को चुटकियों में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

Dirty Bathroom: बाथरूम को रोजाना साफ न करने के कारण बहुत जल्दी गंदा हो जाता है। अगर बाथरूम गंदा है, तो इस इंसान भी बीमार पड़ने लगता है। इसलिए कई लोग सप्ताह में दो से तीन बार बाथरूम की सफाई करते हैं।
लेकिन कई बार बाथरूम साफ करने के बाद ही टॉयलेट सीट, सिंक या बाथरूम की दीवार गंदे ही दिखाई देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सिरके के इस्तेमाल से बाथरूम को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। सिरके के इस्तेमाल से बाथरूम चमक उठेगा।
सिरके के इस्तेमाल से टॉयलेट सीट को साफ करें (What Causes Yellow Stains On Toilet Seat)
गंदे से गंदे बाथरूम को चंद मिनटों में साफ करना चाहते हैं, तो फिर आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाथरूम को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में 4-5 चम्मच सिरके को डालें।
- अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें।
- इसके बाद टॉयलेट सीट पर स्प्रे का छिड़काव करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए और फ्लश कर दें।
इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
बाथरूम की टाइल्स को कैसे साफ करें? (Remove Yellow Stain Bathroom Tiles)
बाथरूम की टाइल्स कुछ ही दिनों में गंदी हो जाती है, तो फिर सिरका और बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से चंद मिनटों में साफ करके चमका सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 3-4 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे मिक्स कर लें और हल्का गुनगुना कर लें।
- मिश्रण गुनगुना करने के बाद मिश्रण को टाइल्स पर डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
सिरका और अमोनिया पाउडर से बाथरूम सिंक को साफ करें (How Unclog Bathroom Sink)
अगर बाथरूम सिंक को बार-बार साफ करके थक चुके हैं, तो आप सिरका और अमोनिया पाउडर के इस्तेमाल से गंदे से गंदे बाथरूम सिंक को क्लीन कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सिंक पर मौजूद पानी, टूथपेस्ट आदि के जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 कप पानी में 3-4 चम्मच सिरका को डालकर स्प्रे बना लीजिए।
- इधर बाथरूम सिंक के ऊपर अमोनिया पाउडर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद बाथरूम पर सिरके का स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए और पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से बाथरूम की कई परेशानियों को कर सकते हैं दूर, जानें कैसे
बाथरूम की दीवार को कैसे साफ करें (Bathroom Wall Cleaning Hacks)
बार-बार पड़ने वाले पानी की छींटे या फिर साबुन और शैम्पू की छींटे की वजह से बाथरूम की दीवार गंदी हो जाती है, तो फिर सिरका और ब्लीच पाउडर के इस्तेमाल से चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 3-4 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में ब्लीच पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को दीवार पर छिड़कर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।