herzindagi
EASY WAYS  to fix drainage problems in terrace

Blockage Removal: पत्तों और मिट्टी की वजह से छत का पाइप हो गया है जाम, तो इन आसान तरीकों से करें ठीक

How To Clean Blocked Pipe Easily: छत का पाइप जाम होने की वजह से अक्सर छत पर कई दिनों तक पानी जाम रहता है। इससे मच्छर पैदा होने लगते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-03, 16:22 IST

घरों की छतों पर पाइप ब्लॉकेज की समस्या आम हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि थोड़ी सी बारिश या गमले से निकलने वाले पानी से ही छत पर पानी जमा हो जाता है। इससे पानी कई दिनों तक जमा रहता है और मच्छर पैदा होने लगते हैं।

ऐसी स्थिति में लोगों को समझ नहीं आता कि वह क्या करें, इसलिए वह इस समस्या को खत्म करने लिए प्लंबर का सहारा लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप खुद ही चुटकियों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

बेकिंग सोडा में मिलाएं बस एक चीज (Easy Tips To Fix Drainage Problems)

Terrace Blockage Removal

  • छत पर जमा हो रहे पानी को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा असरदार होगा। 5 मिनट में यह आपकी समस्या को खत्म कर देगा। लेकिन इसमें आपको 1 कप सफेद सिरका भी मिलाना होगा। 
  • सबसे पहले आप पानी के मग में 1 कप बेकिंग सोडा डालें। (गंदे बाथरूम को कैसे करें साफ)
  • अब इसमें 1 कप सफेद सिरका मिलाकर अच्छे से घोल तैयार कर लें। 
  • 5 से 10 मिनट तक घोल को ऐसे ही छोड़ दें। 
  • अब धीरे-धीरे आप छत से पानी जाने वाली जाली पर डालें। इसके बाद आप इस पर उबलता हुआ गर्म पानी डालें। ऐसा करने से पाइप में फंसा कचरा केमिकल रिएक्शन की मदद से निकल जाएगा।
  • आपको कुछ-कुछ दिनों में यह करते रहना चाहिए। इससे कभी आपकी छत पर पानी जमा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- शॉवर और नल से पानी आता है स्लो, तो घर पर ही इस तरह से करें ठीक

 

पाइप की मदद से ऐसे करें साफ 

Pipe Blockage Removing

अगर आपके घर में बेकिंग सोडा या सिरका नहीं है, तो परेशान न हों। छत की जाली में पत्ते या प्लास्टिक जैसी चीजें फंसी होंगी। जिसकी वजह से पानी निकल नहीं रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए पानी की पाइप मदद करेगा। (इन टिप्स 1 मिनट में साफ हो जाएगा स्विच बोर्ड)

इसके लिए आपको पाइप से पानी तेज धारा में जाली पर डालना है। 

यह विडियो भी देखें

तेज धारा में पानी डालने से पाइप में फंसा कचरा नीचे उतर जाएगा और पानी जमा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

चिमटे और लकड़ी की मदद से करें साफ

Terrace Blockage Removal  SS

छत पर जमा हो रहे पानी की समस्या को आप चिमटे की मदद से भी साफ कर सकते हैं। रोटी बनाने वाले चिमटे का प्रयोग आप कर सकते हैं। जाली में कचरा फंसा होने की वजह से पानी रुका रहता है। सबसे पहले छत की जाली हटाएं और नाली में चिमटा डालकर कचरे को खीचें। इस तरह नाली फंसा कचरा निकालना आसान होगा। 

इसके सिवा आप लकड़ी की मदद से भी छत की नाली में फंसा कचरा साफ कर सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।