Flower Pot Decoration Tips: वेस्ट चीजों से सजाएं फ्लावर पॉट

आप घर को हरा-भरा और शुद्ध वातावरण में रखने के लिए पौधे लगाते है, तो पौधे के साथ ही घर के वेस्ट चीजों से फ्लावर पॉट भी सजा सकते हैं।  
Updated:- 2022-10-06, 14:40 IST
image

फूलों के साथ ही फ्लावर पॉट को सजाना बेहद जरूरी है। फ्लावर पॉट आपके घर को और भी सुंदर बना सकते है। बता दें कि बाजार में कई सारे फ्लावर पॉट मिलते है लेकिन वह काफी महंगे होते है। चलिए जानते है घर में बिना किसी खर्च के आसानी से फ्लावर पॉट को कैसे सजा सकते हैं।

फ्लावर पॉट के साथ करें क्रिएटिविटी

फ्लावर पॉट को हम घर के गार्डन, सीढ़ियों, कॉर्नर या छत पर रखते हैं लेकिन अगर प्लेन फ्लावर पॉट पर थोड़ी सी क्रिएटिविटी भी दिखाई जाएं तो यह घर की डेकोरेशन में भी अहम रोल निभाते हैं। अगर आप भी दिन भर फ्री रहते हैं तो ऐसे कामों में अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं।

flower pot decoration tips

मिट्टी के फ्लावर पॉट

अगर आपके पास भी मिट्टी के फ्लावर पॉट है तो आप उसे कलर की सहायता से सजा सकते हैं। बता दें कि मिट्टी के फ्लावर पॉट को कई तरीके से सजा सकते हैं। मिट्टी के फ्लावर पॉट कलरफुल पॉट से काफी सस्ते में मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- घर की इन 5 चीजों को फेंके नहीं, करें गमले की तरह इस्तेमाल

कलरफुल पेपर लगाएं

मिट्टी के फ्लावर पॉट को खास बनाने के लिए आप उसपे कलरफुल पेपर लगा सकते हैं। बता दें कि कलरफुल पेपर के ऊपर आप ट्रांसपेरेंट पेपर लगाएं ताकि पानी लगने पर वह खराब न हो।

कुंदन स्टोन से सजाएं

फ्लावर पॉट को आप कुंदन स्टोन की मदद से भी सजा सकते है। यह देखने में काफी सुदंर लगते है। कुंदन स्टोन को आप ग्लू की मदद से चिपका सकते हैं। बाजार में आपको असानी से कुंदन स्टोन बेहद कम दाम में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बारिश के पानी से गमले हो रहे हैं खराब, तो अपनाएं ये ट्रिक

रिबन से फ्लावर पार्ट सजाएं

आप चाहे तो रिबन की मदद से भी आसानी से फ्लावर पार्ट को सजा सकते है। बता दें कि बाजार में आपको आसानी से कलरफुल रिबन बेहद कम दाम में मिल जाएंगा। आप उससे फूल बनाकर पॉट पर चिपका सकते हैं।

आर्टिफिशियल पत्ते लगाएं

आप  फ्लावर पार्ट को आर्टिफिशियल पत्तों की मदद से भी सजा सकते है। बता दें कि आर्टिफिशियल पत्ते आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप ग्लू की मदद से आर्टिफिशियल पत्तों को पार्ट पर लगा सकते हैं। यह देखने में काफी कूल लगता है।

अगर आप भी अपने घर के रखें पुराने फ्लावर पॉट को फिर से नया करना चाहते है तो आप इस तरीकों से आसानी से सजा सकते हैं। 

 

हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे क्रिएटिव तरीकों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।