
घर चाहे छोटा हो या बड़ा, लोग उसमें बालकनी जरूर बनवाते हैं। बाहर का नजारा देखने के लिए हम सभी अक्सर बालकनी में जाना पसंद करते हैं। खासतौर से यहां पर बारिश के दिनों में बैठने में ज्यादा आता है। ऐसे में देखा जाए तो बालकनी घर का महत्वपूर्ण स्थान है। अक्सर लोग अपने घर को डेकोरेट करने के साथ बालकनी को भी सजाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार लोगों के घर की बालकनी काफी बड़ी होती है तो उन्हें इसे सजाने में दिक्कत आती है। अक्सर उन्हें समझ नहीं आता है कि उसे खूबसूरत कैसे बनाया जाए। अगर आपके घर में भी बड़ी बालकनी है और आप इसे डेकोरेट करने का सोच रही हैं तो नीचे बताए गए आइडियाज आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

घर को हरा-भरा रखने के लिए हम सभी पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। अगर आपके घर की बालकनी चौड़ी और लंबी है तो आप वहां पर हैंगिंग और वॉल प्लांट का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके लिए आप मानसून वाले पौधों का चयन करें। इसके लिए बेल वाले प्लांट का बेस्ट रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- घर पर पड़े पुराने और इन सस्ते सामानों से सजाएं अपना कमरा, हर कोई करेगा तारीफ
बालकनी को सजाने के लिए आप वॉल स्टीकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको ड्राइंग करने का शौक है तो अपने मनपसंद आकृति को बनाकर उसे पेंट कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले वॉल को अच्छे से साफ करें। फिर इस पर व्हाइट पेंट की मदद से कलर करें। इसके बाद पेंसिल की मदद से इस पर ड्राइंग करके उसमें रंग भरे।
अगर आपके घर में लंबी बालकनी बनी है तो आप इसे सजाने के लिए अलग-अलग रंग के पर्दे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पर्दों को वॉल पर लगाकर पिन की मदद से सिक्योर करें। अब आप इसके ऊपर क्राफ्ट लगा सकती हैं।

बालकनी को सजाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल फूलों की मदद से इसे सजा सकती हैं। इसके बाद इसे वॉल पर चिपकाते हुए अपने मन पसंद तरीके से लगाएं। यहां पर आप कुर्सी और मेज लगाकर शाम को बैठकर मस्ती कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।