रोज कबूतर कर देते हैं बालकनी में बीट? बिना घिसे इस 1 घोल से करें साफ...ना आएगी बदबू ना रहेगा दाग

How To Get Rid of Dried Pigeon Poop: क्या आपकी बालकनी में भी कबूतरों ने आतंक मचा रखा है? कबूतर अक्सर बालकनी में बीट कर देते हैं, जिसे सूखने के बाद साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप कबूतर की बीट को बहुत ही आसानी से साफ कर पाएंगे। आइए जानें, कबूतर की बीट को कैसे साफ करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-19, 17:03 IST
How To Get Rid of Dried Pigeon Poop

How Do You Clean Hardened Bird Poop: शहरों में रहने वाले लोग कबूतरों की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। कबूतर हर चीज को गंदा कर देते है। अगर गलती से बालकनी का दरवाजा खुला रह जाए, तो ये घर में भी घुसकर आतंक मचा देते हैं। बहुत से लोगों की बालकनी तो सिर्फ कबूतरों की वजह से गंदी रहती है। रोजाना कबूतरों का झुंड आता है और गंदगी मचाकर चला जाता है। फ्लैट्स में रहने वालों को कबूतरों से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

अगर आप गलती से घर बंद करके 5-6 दिनों के लिए घूमने निकल गए, तो लौटने पर आपको बालकनी का बुरा हाल देखने को मिल सकता है। कबूतर की बीट अगर सूख जाए, तो उसे साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। सूखने के बाद, कबूतर की बीट बहुत ही हार्ड हो जाती है। इसे आप केवल एक घोल की मदद से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, बालकनी से कबूतर की बीट को कैसे साफ करें?

क्या-क्या चाहिए?

  • विनेगर
  • डिटर्जेंट
  • पानी
  • स्क्रबिंग ब्रश
  • डेटॉल

कबूतर की बीट साफ करने वाला घोल

pigeon droppings cleaning solution

कबूतर की बीट को साफ करने वाला घोल बनाने के लिए सबसे पहले बाल्टी को पानी से आधा भर लें। इसमें विनेगर और डिटर्जेंट भी मिला लें। कबूतर की बीट की बदबू को दूर करने के लिए आप इसमें डेटॉल भी मिला लें। इस तरह आपका घोल बनकर तैयार हो जाएगा।

कबूतर की बीट को कैसे साफ करें?

बालकनी से कबूतर की बीट को साफ करने के लिए सबसे पहले तिल्ली वाली झाड़ू से सफाई करें। इस घोल को अपनी बालकनी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे कबूतर की बीट सॉफ्ट हो जाएगी और उसे साफ करना भी काफी आसान हो जाएगा। 10 मिनट के बाद, स्क्रबिंग ब्रश की मदद से रगड़ें। इससे आसानी से दाग निकल जाएंगे और बालकनी से बीट साफ हो जाएगी। इसके साथ ही इस घोल से सफाई करने पर बदबू भी दूर हो जाएगी।

कबूतरों को बालकनी से कैसे दूर रखें?

How to keep pigeons away from balcony

कबूतरों को बालकनी से दूर रखने के लिए आप आसपास जाल लगवा सकते हैं। इससे कबूतर आपकी बालकनी में घुस नहीं पाएंगे और इससे बाहर की ताजी हवा भी नहीं रुकेगी।

यह भी देखें- कबूतर का सिर पर बीट करना देता है ये खास संकेत, हो सकती है धन की वर्षा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP