फेवरेट जींस पर लग गया है तेल का दाग? केवल 2 रुपये वाले इस हैक से करें साफ, नहीं रहेगा एक भी निशान

How To Remove Oil Stains From Jeans: अक्सर किचन में काम करते हुए या खाना खाते हुए कपड़ों पर ऐसे जिद्दी दाग लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह से अगर जींस पर तेल का दाग लग जाए, तो उसे साफ करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताएंगे, जो आपकी जींस पर लगे तेल के दाग को साफ कर सकता है। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-11, 19:16 IST
How To Remove Oil Stains From Jeans

Can Oil Based Stains Be Removed: हर किसी को अपने कपड़ों से खूब प्यार होता है। किसी कपड़े पर अचानक दाग लग जाए, तो सारा मूड ही खराब हो जाता है। मान लीजिए, आपने कोई नई जींस खरीदी और उस पर खाने की कोई चीज गिर गई। इससे जींस पर तेल का जिद्दी दाग जाए, तो उसे साफ करना बहुत मुश्किल लगता है। तेल के दाग छुड़ाना आसान काम नहीं है। अगर गलती से दाग को साफ करने के लिए कोई गलत चीज डाल दी, तो वो साफ होने की जगह और जिद्दी हो जाता है।

अगर आपकी फेवरेट जींस पर तेल का दाग लग गया है, तो उसे आप मिनटों में आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आप केवल 2 रुपये वाली एक चीज की मदद से तेल के दाग भी साफ कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेल के दाग साफ करने वाला एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें, जींस से तेल का दाग कैसे साफ करें?

क्या-क्या चाहिए?

What is needed to clean a stain on jeans

  1. चॉक
  2. डिटर्जेंट
  3. टीशू पेपर

सबसे पहले घिसें चॉक

आप सोच रहे होंगे कि चॉक से दाग को साफ कैसे किया जा सकता है? बता दें कि इसी चॉक की मदद से आप चिकनाई को साफ कर सकते हैं। इसके लिए तेल के दाग पर चॉक को घिसें। इसे केवल तेल के दाग पर ही रगड़ना है। इसे घिसने के बाद एक टीशू पेपर की मदद से इसे रगड़ें। अब आपको चॉक को ही साफ करना है। दरअसल, चॉक को साफ करते हुए, उसके साथ तेल के दाग भी निकल जाएंगे। 5 मिनट तक इसे घिसें।

जींस से तेल का दाग कैसे साफ करें?

How to clean oil stain from jeans

अगले स्टेप में अब आपको दाग वाले हिस्से को डिटर्जेंट के घोल में भिगोना है। इसे 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। बाद में इसे ब्रश की मदद से रगड़ें। पानी से साफ करते ही आप देखेंगे कि दाग बहुत ही अच्छे तरीके से निकल चुका है। इस तरीके से आप किसी भी कपड़े खासकर डेनिम से तेल का दाग निकाल सकते हैं।

इन तरीकों से साफ करें तेल के दाग

  1. आप कपड़ों से तेल का दाग साफ करने के लिए बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दाग पर पाउडर डालकर रगड़ें। कुछ देर बाद उसे घिसकर साफ करने पर दाग निकल जाएगा।
  2. विनेगर और बेकिंग सोडा का घोल डालकर भी आप तेल की चिकनाई वाला दाग साफ कर सकते हैं।

यह भी देखें- जींस पर लगे तेल के जिद्दी दाग को चुटकियों में साफ कर सकते हैं ये नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP