Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

जींस पर लगे तेल के जिद्दी दाग को चुटकियों में साफ कर सकते हैं ये नुस्खे

अगर आपके भी जींस पर तेल के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से आप मिनटों में दाग से छुटकारा पा सकते हैं।
Updated:- 2024-05-10, 20:12 IST
image

जींस पहनने का क्रेज आजकल हर महिलाओं में है। वो चाहे स्कूल-कॉलेज जाने वाली हों या फिर ऑफिस में वर्किंग ही क्यों न हो। हर उम्र की महिलाएं अब जींस पहनने की शौकीन हैं। कई बार वीमन को रेडी होने के बाद भी घर के काम करने पड़ जाते हैं। ऐसे में, किचन के काम करते वक्त कभी जींस पर तेल लग जाने से यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। तेल के दाग वैसे तो काफी जिद्दी होते हैं, जिसे रिमूव करने में परेशानी होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे हटा सकती हैं। 

जींस पर लगे तेल के जिद्दी दाग को कैसे हटाएं?

how to remove oil stain from white jeans

बेकिंग सोडा से हटा सकते हैं तेल के दाग

  • यह एक प्राकृतिक अवशोषक है, जो तेल के दाग को सोख लेता है।
  • दाग पर बेकिंग सोडा छिड़कें और 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर, ब्रश से रगड़कर और साफ पानी से धो लें।

शैंपू से हटाएं जींस पर लगे तेल के दाग

  • शैंपू की कुछ बूंदें दाग पर लगाएं।
  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें 
  • फिर, ब्रश से जींस पर रगड़ें और पानी से धो लें।

जींस से तेल के दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट की लें मदद

toothpaste hacks for cleaning

  • सबसे पहले टूथपेस्ट को जींस के दाग पर लगाएं।
  • इसे ब्रश से रगड़कर हटा दें।
  • फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखा दें। 

इसे भी पढ़ें- टूथपेस्ट से करें घर में मौजूद इन चीजों की सफाई

नींबू के रस से हटाए जा सकते हैं तेल के जिद्दी दाग

  • नींबू का रस जींस पर लगे दाग के ऊपर लगाएं। 
  • इसपर डिटर्जेंट का घोल डालें और ब्रश की मदद से इसे थोड़ा रगड़ें। 
  • फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

इसे भी पढ़ें- क्या है Jeans धोने का सही तरीका?

जींस साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

how to remove oil stains from denim jeans

  • किसी भी विधि का उपयोग करने से पहले, जींस के साइड वाले हिस्से पर इसका परीक्षण अवश्य करें।
  • यदि दाग पुराना है या ज्यादा है, तो आपको पेशेवर सफाई सेवा की मदद लेनी चाहिए।
  • दाग को जल्द से जल्द हटाने का प्रयास करें। जितना देर होगा उतना ही दाग को हटाना मुश्किल होगा।
  • दाग के पास बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं। इससे फैब्रिक पर असर पड़ेगा।
  • गर्म पानी का उपयोग न करें। गर्म पानी तेल को जमा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- जींस पर लगे दाग को इन आसान हैक्स से करें साफ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।