लुक में चार चांद लगाने के लिए जूते बेहद अच्छे लगते हैं। कहा जाता है कि अगर किसी इंसान की पहचान करनी है, तो उसके जूते देखने चाहिए। इसलिए आज भी लोग जूतों पर इवेंस्ट करना पसंद करते हैं। व्हाइट स्नीकर्स देखने में अच्छे लगते हैं। आप व्हाइट जूतों को हर तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। व्हाइट स्नीकर्स के साथ समस्या होती है कि यह आसानी से गंदे हो जाते हैं। केवल गंदे ही नहीं, जूतों पर दाग भी लग जाते हैं। इसके कारण इन्हें बार-बार पहनने का मन नहीं करता है।
व्हाइट स्नीकर्स को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको घरेलू चीजों से स्नीकर्स की सफाई करने का तरीका बताएंगे। साथ ही, जूतों की देखभाल कैसे करनी चाहिए।
डिश सोप से न केवल बर्तन बल्कि अन्य चीजें भी साफ की जा सकती हैं। यह क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। व्हाइट स्नीकर्स को भी साफ करने के लिए आप डिश सोप का उपयोग कर सकती हैं। जूतों को साफ करने के लिए आपको एक चम्मच डिश सोप में 1 कप पानी मिलाना होगा। अब पुराने पड़े ब्रश को इस लिक्विड में डालें और इसे जूते पर अच्छे से रगड़ लें।
अगर आपके जूतों में दाग लग गया है, तो ब्रिसल वाले टूथब्रश को डिश सोप में भिोएं। अब टूथब्रश को दाग वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। ऐसा तब तक करते रहें, जब तक कि दाग हल्के न हो जाए। रब करते वक्त हल्का दबाव भी डालें। इससे दाग जल्दी हट जाएगा। मैजिक इरेजर को डिश सोप में भिगोएं। अब इस इरेजर से जूते के सोल को साफ करें। मैजिक इरेजर आपको किसी भी लोकल डिपार्टमेंट स्टोर पर मिल जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से करें अपने जूतों को साफ
जूतों को सही तरीके से सुखाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि नमी के कारण जूते खराब हो सकते हैं। इसलिए स्नीकर्स को पेपर टॉवल या कपड़े से जूते में मौजूद सोप को सोख लें, ताकि यह गीला न रहे। आखिर में जूतों को हवा में सूखने के लिए रख दें। जूते को डायरेक्ट सनलाइट में न रखें।
इसे भी पढ़ें: जूतों को धोते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, लगेंगे नए जैसे
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है, जिसका उपयोग खाने से लेकर घर की सफाई तक के लिए किया जाता है। खासतौर पर अगर आपको दाग हटाना है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल एक असरदार घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है।
1 चम्मच गर्म पानी, 1 चम्मच व्हाइट विनेगर में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि थिक पेस्ट बन जाए। अब ब्रश पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं और इसे जूते पर अच्छे से रब कर लें। अब जूतों को 3-4 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब उंगली या किसी कपड़े से पेस्ट को हटा लें। (बेकिंग सोडा से जुड़े हैक्स)
व्हाइट स्नीकर्स पर लगे दाग को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का उपयोग कर सकती हैं। बस दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। टूथपेस्ट को रब करें और कुछ देर बाद गीले कपड़े से जूतों को पोंछ लें। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी आप जूतों को आसानी से साफ कर सकती हैं। इस केमिकल में पानी मिलाएं और इससे जूतों को साफ कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।