गोल्ड लोन एक ऐसा फाइनेंनसियल प्रोडक्ट है, जो महिलाओं को उनके सोने के गहनों के बदले तुरंत नकद राशि पाने की सुविधा देता है। यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी फाइनेंनसियल नीड को पूरा कर सकती हैं।
क्या होता है गोल्ड लोन इन्वेस्टमेंट
गोल्ड लोन, सोने के आभूषणों या गहनों के मूल्य का लाभ उठाकर पैसा पाने का एक सुरक्षित तरीका है। यह एक तरह का सिक्योर्ड लोन होता है, जिसे आप किसी बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से ले सकते हैं। इसके लिए, आपको अपना सोना लेंडर्स के पास गिरवी रखना होता है। लेंडर्स, आपके सोने की वैल्यू के आधार पर आपको पैसे देते हैं। आम तौर पर, फाइनेंशियल कंपनियां, आपके सोने की वैल्यू का 75 फीसदी, लोन राशि के तौर पर देती हैं। हालांकि, यह वैल्यू अलग-अलग बैंक या कंपनी के लिए अलग-अलग हो सकती है।
गिरवी रखा गोल्ड कब पा सकते हैं?
गोल्ड लोन, अनसिक्योर्ड लोनों से अलग होता है। अनसिक्योर्ड लोनों में, आपको कोई सुरक्षा देने की जरूरत नहीं होती, लेकिन आपको ज़्यादा ब्याज दरें देनी पड़ सकती हैं या कठिन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का सामना करना पड़ सकता है। गोल्ड लोन को कोलैटरल द्वारा समर्थित किया जाता है, जिससे अक्सर ब्याज दरें कम होती हैं। गोल्ड लोन चुकाने का तरीका, दूसरे लोन चुकाने जैसा ही होता है। आप लोन और ब्याज की राशि ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। जब आप लोन की पूरी राशि चुका देते हैं, तो आपका गिरवी रखा सोना आपको वापस मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें: दिवाली और धनतेरस पर इन पांच वजहों से फायदेमंद हो सकता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन, उन लोगों के लिए एक सुविधाजनक फाइनेंसियल ऑप्शन है, जिनके पास सोना है और उन्हें पैसे की जरूरत है। सोना जो ज्यादातर लॉकरों और बैंक तिजोरियों में बेकार पड़ा रहता है, उसका इस्तेमाल भी गोल्ड लोन पाने के लिए किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए गोल्ड लोन के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं
गोल्ड लोन से महिलाओं को लंबे समय तक इंतजार किए बिना तुरंत पैसे मिल जाते हैं। महिलाएं गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों के आधार पर ज्यादा से ज्यादा रकम लोन ले सकती हैं, जिससे आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं। सोने की संपत्ति को सुरक्षित कमरों में रखा जाता है और उस पर बीमा भी कराया जाता है। इससे महिलाओं को मानसिक शांति मिलती है।
गोल्ड लोन लेने के बाद भी महिलाओं को सोने पर अपना अधिकार बना रहता है। लोन चुकाने के बाद, सोना वापस कर दिया जाता है। गोल्ड लोन की रकम का इस्तेमाल किसी भी मकसद के लिए किया जा सकता है। जैसे, स्वास्थ्य सेवा, कारोबार में निवेश, बच्चों की पढ़ाई, घर का नवीनीकरण, या कोई शौक पूरा करना। गोल्ड लोन महिलाओं को वित्तीय रूप से आजाद बनाता है। इससे उन्हें कारोबार से लेकर शिक्षा तक की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी संपत्ति का फायदा उठाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: गोल्ड लोन या पर्सनल लोन, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए, इन योग्यता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है
आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 75 साल होनी चाहिए। आवेदक के पास सोने के ऐसे गहने या सामान होने चाहिए जिन्हें गिरवी रखा जा सके। गिरवी रखे जाने वाले सोने की शुद्धता 18 कैरेट या उससे ज्यादा होनी चाहिए। ज्यादातर संगठन सिर्फ सोने के आभूषण ही गिरवी रखने के लिए स्वीकार करते हैं।
अगर सोने का सिक्का है, तो उसकी शुद्धता 24 कैरेट हो सकती है। आवेदक को उधार-भरोसेमंद माना जाना चाहिए। आवेदक के पास इनकम का एक स्थिर स्रोत होना चाहिए। हालांकि, बैंक के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं होती। आवेदक का CIBIL स्कोर ज्यादा अच्छा होने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि सोने के आभूषण को कोलेटरल के तौर पर दिया जाता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik/alamy
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों