करवा चौथ का त्यौहार हर साल महिलाएं काफ़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है जो की शाम में चांद आने के बाद ही वह अपने पति के हाथों से पानी पीकर इस व्रत को तोड़ती है। इस व्रत के दौरान कई महिलाएं कुछ ऐसी चीजें करना भूल जाती हैं जो उन्हें करवा चौथ वाले दिन ही करना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि किन कामों को करवा चौथ से पहले कर लेना चाहिए।
शॉपिंग कर लें
करवा चौथ के दिन धूप के कारण आपकी तबीयत भी ख़राब हो सकती है। ऐसे में करवा चौथ के वाले दिन आपको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। करवा चौथ से जुड़ी जो भी शौपिंग आपको करनी है वह आपको पहले ही कर लेनी चाहिए। जिससे उस दिन आप आराम कर सकें।
पार्लर ना जाए
आप करवा चौथ वाले दिन पार्लर जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको एक दिन पहले ही पार्लर से जुड़ा सारा काम कर लेना चाहिए। ऐसे में करवा चौथ वाले दिन आप आराम से अपने घर पर आराम कर सकें। अगर आपको इस दिन शाम में कुछ स्पेशल लुक क्रिएट करना है तो आपको अपने घर पर ही पार्लर वाली को बुलाना चाहिए।
इसे ज़रूर पढ़ें-Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ के दिन क्या करें और क्या न करें
घर की सफाई
सबसे ज्यादा हम घर की सफाई करने के समय थकते हैं। घर की सफाई करना इतना आसान नहीं होता है। मेरी करवा चौथ के दिन कई महिलाएं सोचती है कि वह पूरे दिन खाली रहेगी तो वह अपने घर की सफाई कर लेंगी। आपकी भी दिमाग़ में यही विचार आता है तो हम बता दें ऐसा करने से आप काफी ज्यादा था सकती है और आपको प्यास लगने लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन अपने पति को दें ऐसे उपहार, दांपत्य जीवन में बनी रहेगी मधुरता
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों