Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

Diwali Decor: इन चीजों के इस्तेमाल से अपने घर को बनाएं और भी ज्यादा सुंदर

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी आने घर को नए तरीके से सजाना चाहती हैं और सभी आकर्षित करना चाहती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें और आइडियाज को भी फॉलो करें।</span>
Updated:- 2022-10-10, 18:03 IST
decor ideas for diwali

दिवाली पर हर कोई अपना घर सजता है और चाहता है उसका घर बाकी लोगों के घरों से ज्यादा सुंदर लगे। लेकिन हर बार हम वही पुराने तरीके से घर को सजाते हैं जैसे फूल माला, झालर आदि। इस बार हम आपके लिए कुछ नए आइडियाज लाए हैं जिनसे आप अपने घर को सजा सकते हैं और इस सजावट में आपके पैसे भी बचेंगे। अगर आप भी अपने घर को बिना खर्चा किए सजाना चाहती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

फॉयल पेपर रोल

foil papaer roll

आप ने आज तक फॉयल पेपर का इस्तेमाल बस खाने को रैप करने के लिए किया होगा और लास्ट में बचने वाले उसके पेपर रोल(टिश्यू पेपर के खाली रोल का रियूज) को फेक दिया होगा। लेकिन जिसे रोल को आप फेक देती हैं उसका इस्तेमाल आप घर को सजाने के लिए कर सकती हैं। आप गत्ते के रोल को पेंट कर के अच्छे से सजा सकती हैं और डेकॉर आइटम की तरह उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

छाता का इस्तेमाल

umbrella

पुरानी चीज़ों के इस्तेमाल से कुछ नया बनाने से आपकी रचनात्मकता भी दिखती है और खराब चीजों का इस्तेमाल भी हो जाता है। अगर आपके घर में भी पुराने छाते(पुराने छाते का इस्तेमाल) रखे हुए हैं तो आप उनका इस्तेमाल सजावट के लिए कर सकती हैं।

छाते के किनारों पर बढ़िया से लेस लगा सकती हैं और ऊपर से कुछ स्टीकर या ग्लिटर लगा सकती हैं। इससे छाता बहुत ही सुंदर लगेगा। आप चाहें तो उसके साथ लड़ियों का भी इस्तेमाल कर के और भी अच्छा बना सकती हैं।

सीडी को करें कलर

waste cd

सभी के घर में पुरानी सीडी होती हैं, जैसे पुराने गानों की, किसी की शादी की और अन्य। आप उन सीडी का इस्तेमाल घर की डेकोरेशन(सजावट में रखें इन बातों ख्याल) में कर सकती हैं। आप यूट्यूब की मदद से नए नए डिजाइन बना कर सीडी को नया रूप दे सकती हैं। घर पर मौजूद ऐसी ही छोटी छोटी चीजों के इस्तेमाल से आप अपना घर सजा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

हम इसी तरह आपके फायदे से जुड़े मजेदार लेख लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock, youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।