Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

budget friendly diwali decoration

Diwali Home Decor ideas: दिवाली जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे ही लोग अपने घरों को सजाने लगते हैं। इसके लिए काफी दिन पहले से ही लोग अपनी खरीदारी शुरू कर देते हैं और न जाने बहुत कुछ खरीद लेते हैं। अगर आप भी इस साल दिवाली के खास मौके पर कम बजट में अपने घर को सजाना चाहते हैं तो इन बातों का खास ख्याल रख सकते हैं।

diwali decoration

घर के पौधे को दें स्पेशल लुक

अगर आपने भी अपने घर में हाउसप्लांट लगा रखा है तो आप अपने घर के पौधे को दें स्पेशल लुक। घर पर रखी पुरानी लाइट का इस्तेमाल कर आप अपने घर के इंडोर प्लांट्स को सजा सकते हैं।

बालकनी को लाइट से सजा दें

आप भी अपने घर के बालकनी को लाइट से सजा सकते हैं। कई तरह के कलरफुल लाइट मार्केट में मिलते हैं। आप उन लाइट की हैल्प से अपने घर को सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल

नए तरह का कुशन कवर लें

आप आसानी से अपने घर का लुक चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर के कुशन कवर को भी बदलना होगा। बाजार में कई तरह के कुशन कवर मिलते हैं। आप नए डिजाइन का कुशन कवर लगा सकते हैं।

सही पर्दे को चुने

आपको अपने घर के लिए सही पर्दे को चुनना होगा। इसके लिए आप बाजार जाएं और नए तरह के पर्दे को खरीदें। बाजार में कई तरह के पर्दे मिलते हैं। ध्यान इस बात का रखें कि पर्दे लाइट कलर के होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें :घर को अलग अंदाज़ में है सजाना, सीशेल्स के लें मदद

लाइट से कर सकते हैं सजावट

बाजार में कई तरह के लाइट मिलते हैं। ऐसे में आप कोई भी सस्ता लाइट खरीद सकते हो। लाइट खरीदते समय बारगेनिंग करना चाहिए। एक साथ कई लाइट खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। दिवाली में सभी लोग अपने घर को लाइट से सजाना चाहते हैं।

वॉल हैंगिंग नया बनाएं

घर में लगे पुराने वॉल हैंगिंग को हटा दें। खुद से घर में वॉल हैंगिंग आसानी से बनाई जाती हैं। लेकिन अगर आपके पास वॉल हैंगिंग बनाने का समय नहीं हैं तो आप इन्हें बाजार से भी खरीद सकते हैं।दिवाली की खरीदारी करते समय आपको अच्छे से बारगेनिंग करना होगा।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को सजाना चाहते है तो आप इन टिप्स को अपना कर आसानी से अपने घर को इस दिवाली सजा सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP