Rose Quartz पहनने के हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इस स्टोन की खास बातें

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। इस हेक्टिक शेड्यूल में लोग नींद पूरी ना होना और अनहेल्दी डाइट की वजह से कई शारीरिक समस्याओं जूझ रहे हैं। कई लोग इसका समाधान ढूढ़ रहे हैं, जो उन्हें फिजिकल, साइकोलॉजिकल और आध्यात्मिक तीनों तरीके से प्रभावित कर सके और मन को शांति दे सके। बता दें कि मौजूदा समय में एडवांस टेक्नोलॉजी, और मॉर्डन लाइफ स्टाइल की वजह से शांत रहना या फिर खुश रहना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।
कई लोग अपनी इस समस्या से राहत पाने के लिए स्टोन पहनते हैं। अलग अलग रंगो में स्टोन ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इनमें हीलिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इन दिनों लोग जेम्स स्टोन काफी पहन रहे हैं। लिलिपुट साइज का ये रत्न वाइब्रेंट होने के साथ-साथ देखने में भी काफी यूनिक लगता है। एक्सर्ट के अनुसार प्राचीन समय से इन पत्थरों को शरीर से नकारात्मक उर्जा को बाहर निकालने के लिए उपयोग किया जाता है। यह स्टोन उपयोगकर्ता और उसके आसपास के माहौल को पॉजिटिव वाइब से भरने का काम करता है, जिससे दिमाग शांत और मन खुश रहता है।
जेम्स स्टोन थेरिपी को होलिस्टिक अप्रोच से वर्णन किया गया। जिसके अनुसार, यह मानसिक, शारीरिक, इमोशनल और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए इन कीमती और खूबसूरत पत्थरों को ज्लैवरी के तौर पर पहना जाता है। लाखों रत्नों में से एक हीलिंग स्टोन जो सभी उपचार क्षेत्रों में असाधारण रूप से फायदेमंद माना गया है वह है रोज़ क्वार्ट्ज़। रोज़ क्वार्ट्ज़ आंतरिक शांति लाने के लिए काम करता है।
GemPundit के फाउंडर और रोज़ क्वार्ट्ज़ एक्सपर्ट नितिन यादव ने इस बारे में हमसे डिटेल में बात की और बताया कि कैसे जेड स्टोन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तौर पर हमसे जुड़ सकता है और लोग इसके पहनने क्या फायदे हैं।
क्या है रोज़ क्वार्ट्ज़
रोज़ क्वार्ट्ज़ को लव स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। यह स्टोन अपने जबरदस्त हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए काफी मशहूर है, साथ ही यह लाइट पिंक और डार्क पिंक के बीच का कलर होता है। ऐसा माना जाता है कि यह वास्तविक प्रेम को प्रेरित करता है, जिसकी वजह से मन शांत (मन को शांत करने के डाइट) और खुश रहता है। यह स्टोन प्यार, सहानुभूति, फ्रेंडशिप, और आंतरिक शांति का प्रतीक है। साथ ही, यह प्यार, रोमांस, इंटीमेसी, दोस्ती, और विश्वास को प्रोत्साहित करता है।
इसे भी पढ़ें: जानें आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष में कब है प्रदोष का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्त्व
हीलिंग प्रॉपर्टीज के साथ खूबसूरती बढ़ाने के हैं गुण
रोज़ क्वार्ट्ज़ स्टोन मुख्य रूप से इमोशनल फैक्टर को कंट्रोल रखते हुए सेल्फ एस्टीम को बढ़ाने का काम करता है। यह उपयोगकर्ता के मन से नेगेटिव वाइब, दर्द, उदासी, चिंता जैसी चीजों से छुटकारा दिलाने के बाद उनके मन में पॉजिटिव वाइब और आगे बढ़ने के लिए प्रोटक्टिव बनाता है। यही नहीं यह भावनाओं में सुतंलन बनाता है, जिससे शांतिपूर्ण और अधिक सुतंलित विचार प्रक्रिया की ओर ले जाता है। इस स्टोन को पहनने वाला सभी तनाव, चिंता और निराशावाद को छोड़ देता है, जिससे व्यक्ति शारीरिक और भावनात्मक रूप से मजबूत हो जाता है। प्राचीन काल से रोज़ क्वार्ट्ज़ का उपयोग झुर्रियों को कम करने, चेहरे की त्वचा को टाइट, रंगत को साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए प्रभावी रूप से उपयोग किया जाता था। इसके अलावा यह चेहरे और शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। एंग्जाइटी, ब्लड प्रेशर का बढ़ना और पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी का सुधार करने का काम करता है।
धन और सौभाग्य प्राप्त कराने में है सहायक
यह भी माना जाता है कि रोज़ क्वार्ट्ज़ स्टोन पहनने वाले के लिए सौभाग्य, समृद्ध भाग्य और अपार धन को आकर्षित करता है। यह उन अद्भुत गुणों के साथ आता है, जो नए व्यवसाय और बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा कोई नई कार, घर या फिर नौकरी, कॉलेज जैसी चीजों में कुछ करने की प्लानिंग कर रही हैं। यह शानदार स्टोन की शक्तिशाली एनर्जी पहनने वाले को स्वस्थ बनाने के लिए एक मजबूत प्रभाव डालती है। साथ ही, उन्हें अधिक परिपक्व और उचित फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसे भी पढ़ें: क्या होता है नजर दोष? जानिए शास्त्रों के हिसाब से इसे हटाने का सबसे अच्छा तरीका
ध्यान दें ये जरूरी बातें
रोज़ क्वार्ट्ज़ अपने अद्भुत गुणों की वजह से बेहतरीन स्टोन्स में से एक माना जाता है। हालांकि, इसे एक्सपर्ट द्वारा सलाह दिए जाने पर ही पहनें। इसके अलावा यह ध्यान रखें कि इन दिनों मार्केट में नकली पत्थर खूब मिलते हैं, जिसे पहनने के बाद प्रभाव सही नहीं मिलते हैं। ऐसे में प्रमाणित रत्नों का चयन करें। साथ ही, यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि सबसे दुर्लभ या सबसे शक्तिशाली रत्न भी बहुत कुछ नहीं कर पाएगा अगर पहनने वाला उस पर विश्वास नहीं करता है। इसलिए इसे पहनने से पहले मन में विश्वास और एक उम्मीद रखनी जरूरी है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।