Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:46 AM IST

Easy DIY: पौधों के लिए बांस का प्लांटर बनाने का ये है आसान और इको फ्रेंडली तरीका

Easy DIY: प्लांटर को और ज्यादा सजावट बनाने के लिए रंगीन धागे या कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-24, 12:52 IST
is best planter material for bamboo

Easy DIY: जब भी किसी प्रोडक्ट के लिए प्राकृतिक सामग्री चुनने की बात आती है, जिनके कई पर्यावरण के लिहाज से कई फायदे होते हैं, तो बांस सबसे बेहतर साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल निर्माण में फर्श और दीवारों से लेकर तौलिये, टूथब्रश और इनके बीच की हर चीज के इस्तेमाल में लिए किया जा सकता है। बांस न केवल टिकाऊ होता है, बल्कि यह आसानी से उपलब्ध हो सकता है। यह एक किफायती और पर्यावरण अनुकूल विकल्प भी होता है। वहीं, बांस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा उगने वाले पौधों में से एक है और यह पूरे एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और दुनिया भर के कई अन्य महाद्वीपों और देशों में पाया जाता है।

बांस 100 फीसदी पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक लकड़ी होता है। इससे बने प्लांटर स्टैंड को पोंछना और साफ करना भी आसान होता है। हालांकि, हाथों को किसी भी तरह के जख्म से बचाने के लिए प्लांटर के किनारों को रगड़कर चिकना कर लेना चाहिए। यह प्लांटर इनडोर गार्डनिंग के के लिए सबसे उपयुक्त है और इसका खुला डिजाइन पौधों को रखने में मदद करता है।

easy ways to make bamboo planters

आपको क्या चाहिए

  • बांस के डंडे (लगभग 1 इंच मोटे)
  • रस्सी
  • मिट्टी
  • पौधे

इसे भी पढ़ें: घर पर बैम्बू प्लांट लगाते समय इस तरह तैयार करें मिट्टी

बांस का प्लांटर बनाने की विधि

  • सबसे पहले, खोखले बांस के छिलकों को अच्छे से साफ  करें 
  • अब बांस के डंडे को 4-5 इंच लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर बांस को लालटेन की तरह बीच में दोनों  तरफ से काट लें।,
  • अब इन दोनों दिशा के सहारे ऊपर एक पट्टी लगाएं।
  • चारों ओर से बांस के टुकड़े जोड़ते हुए बांध सें।
  • जब प्लांटर का आकार बन जाए, तो रस्सी को कस लें।
  • प्लांटर के अंदर मिट्टी डालें और पौधे लगाएं।
  • आपका बांस का प्लांटर तैयार है।

easy way to make bamboo planters

बांस का प्लांटर बनाते समय अपनाएं ये टिप्स

  • बांस का प्लांटर बनाते समय अपनाएं ये टिप्स
  • आप प्लांटर को रंगीन बनाने के लिए बांस के टुकड़ों को रंग सकते हैं।
  • आप प्लांटर को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए गोंद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बांस के टुकड़ों की लंबाई और मोटाई बदलकर अलग-अलग आकार के प्लांटर भी बनाए जा सकते हैं।
  • प्लांटर को और ज्यादा सजावटी बनाने के लिए रंगीन धागे या कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • प्लांटर के नीचे लकड़ी के टुकड़े लगा सकते हैं।इस प्लांटर में कई तरह के पौधे लगा सकते हैं, जैसे कि फूल, जड़ी-बूटियां, सब्जियां वगैरह।

इसे भी पढ़ें: घर में बैम्बू प्लांट लगाते समय इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

easy way make bamboo planters

बांस का प्लांटर बनाने के फायदे

  • बांस का प्लांटर बनाने के फायदे
  • यह एक इको-फ्रेंडली विकल्प है।
  • यह बनाने में आसान और सस्ता है।
  • यह दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक होता है।

बांस का प्लांटर आपके घर या बगीचे के लिए एक सुंदर और प्रैक्टिकल तरीका हो सकता है। बांस के प्लांटर बनाने से आप पर्यावरण की रक्षा में मदद करते हैं। 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।