Diwali Water Candle: घर पर सस्ते में बना सकती हैं पानी में तैरने वाली मोमबत्ती, जगमगा उठेगा कमरा

दिवाली के मौके पर लोग सिंपल कैंडल के साथ-साथ फ्लोटिंग मोमबत्तियों को अपने घर को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाली अलग-अलग डिजाइन की कैंडल खरीद कर लाते हैं। लेकिन कई बार जो मोमबत्ती हमें पसंद आती हैं, वह बहुत महंगी होती है। ऐसे में अधिकतर बार हम मन मार कर वापस चले आते हैं। लेकिन आपको परेशान या उदास होने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें घर पर भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको पानी में तैरने वाली मोमबत्ती बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
कैंडल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- मोमबत्ती का मोम
- रूई वाली बत्ती
- छोटी कटोरी या गिलास
- चम्मच
- पानी
- रंग
- सुंदर दिखने वाले पत्थर या गोले
इसे भी पढ़ें-इन Diwali Decor Items के साथ सजाएंगें अपना आशियाना तो बजट में ही मिलेगा खूबसूरत लुक
मोमबत्ती बनाने की विधि
- पानी में तैरने वाली मोमबत्ती बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ी सी मात्रा में मोम लें।
- अब इसे धीमी आंच पर पिघला लें, ध्यान रखें कि मोम ज्यादा गर्म न हो।
- अब आप जिस बर्तन या कटोरी में कैंडल बनाना चाहती हैं, तो उसमें थोड़ा सा मोम डालें।
- इसके बाद कटोरे में रूई से बनी बत्ती को सीधा रखें।
- अब मोम को जमाने के लिए कटोरे को ठंडी जगह पर रखें।
- जब मोम पूरी तरह से जम जाए, तो कटोरे में पानी डालें।
- कैंडल को कलरफुल बनाने के लिए आप चाहें तो पानी में कुछ बूंदें रंग भी मिला सकती हैं।
- इसके बाद इसमें आप चाहें तो कटोरे में कुछ सुंदर दिखने वाले पत्थर या गोले भी डाल सकती हैं।
पानी में तैरने वाली मोमबत्ती बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- मोमबत्ती जलाते वक्त हमेशा सावधानी बरतें और इसे किसी कपड़े के पास जलता हुआ न छोड़ें।
- अलग-अलग साइज की कटोरी का यूज करके छोटी और बड़ी वाटर कैंडल बना सकती हैं।
- इसके अलावा कमरे को महकाने के लिए आप मोम में सुगंधित तेल भी मिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Diwali Cleaning Tips: घर पर नेचुरल क्लीनर तैयार करके ऐसे करें दिवाली की साफ-सफाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, meta ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।