केवल चादर साफ करना नहीं! गद्दे की गंदगी से भी हो सकती हैं दिक्कतें, क्लीनिंग के लिए अपनाएं ये तरीके

Mattress Cleaning Tips: सुबह उठकर हम चादर झाड़कर दोबारा से बिछा देते हैं। अब ऐसे में हमें लगता है कि बिस्तर साफ हो गया। लेकिन आपको बता दें कि अच्छी सफाई के लिए गद्दे की क्लीनिंग करना भी बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं इसे साफ करने के 5 कारगर तरीके
image

Easy Hacks To Clean Dirty Mattress: क्या आपको लगता है कि केवल चादर बदलने से आपका बिस्तर पूरी तरह से साफ हो गया है, तो बता दें कि आप गलत हैं। आमतौर पर लोग रोजाना चादर को झाड़कर अच्छे से बिछा देते हैं। लेकिन वहीं गद्दे को उठाकर झाड़ना भूल जाते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण गद्दे का भारी होना भी है। अब ऐसे में हम अक्सर गद्दे की सफाई को नजरअंदाज कर देते है, जबकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। बिस्तर पर कई बार बच्चे खेलते-खाते कई बार चीजें गिरा देते हैं। अब ऐसे में हमे जल्दी से चादर बदल देते हैं। वहीं गद्दे को किसी कपड़े या अगर ज्यादा गिला हो गया है, तो धूप में रख देते हैं। वरना इस पर दूसरा चादर बिछाकर छोड़ देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बिस्तर पर गद्दा अहम भूमिका निभाता है।

नियमित रूप से इस्तेमाल होने के कारण इस पर धूल के कण, पसीने और कभी-कभी तो फंगस और बैक्टीरिया का घर भी बन जाते हैं। ये सारी चीजें मिलकर स्किन में खुजली पैदा करने के साथ ही छींक का भी कारण बनते हैं। अगर आप भी गद्दे को 4-5 महीने में पलटती या धूप दिखाती हैं, तो यह आपके लिए दिक्कत भरा हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको 5 ऐसे क्लीनिंग हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

गद्दा को साफ करना क्यों है जरूरी?

Mattres Cleaning tips

बहुत से लोग इस बात से अंजान रहते हैं कि गद्दे की गंदगी से कितनी तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि लंबे समय अगर गद्दे की सफाई न की जाए, तो खुजली, छींक आना या सुबह उठने पर गले में खराश महसूस होने जैसी दिक्कते हो सकती हैं। खासकर अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हों, तो गद्दे की नियमित सफाई और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चादरें तो हर हफ्ते बदली जा सकती हैं, लेकिन गद्दे को साफ करने का काम थोड़ा पेचीदा लगता है, जिसकी वजह से हम इसे टालते रहते हैं

इसे भी पढ़ें-Mattress Cleaning Tips: गद्दे से दाग, धब्बे और दुर्गंध को फटाफट दूर कर सकते हैं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

कम समय में गद्दे को साफ करने के कारगर तरीके

Easy hacks to clean mattress

  • गद्दे को साफ करने के लिए सबसे जरूरी काम हफ्ते में दो से तीन बार झिटकना और उसे अच्छे से छड़ना शामिल है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अपने गद्दे को बहुत ज्यादा गंदा होने से बचा सकती हैं। रोजाना गद्दे को उठाकर धूप में डालना और बिछाना मुश्किल भरा काम हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप गद्दे को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • दूसरा तरीका- गद्दे पर मौजूद धूल, गंदगी और नमी को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा या टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चादर को हटाएं। अब गद्दे को अच्छे से झाड़कर इस पर किसी एक चीज का छिड़काव करके 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ कपड़े की मदद से झटककर गद्दे से टेलकम पाउडर या बेकिंग सोडा के अवशेष को हटाएं।
  • तीसरा तरीका- महीने में दो से तीन बार गद्दे को धूप दिखाना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से गद्दे में मौजूद गंदगी और नमी दूर होती है, जिसके बाद इसमें फ्रेशनेस आएगी। इसके अलावा अगर धूप नहीं है, तो आप कमरे की खिड़कियां खोलकर और पंखे चलाकर गद्दे को हवादार जगह पर रखें।

इसे भी पढ़ें-मानसून के कारण गद्दे से आने लगती है बदबू, साफ रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP