दुनिया के इन देशों में हर नागरिक को देनी पड़ती है आर्मी में सेवा? महिलाओं की भी करवाई जाती है भर्ती

In Which Country Is Military Service Mandatory: दुनियाभर में लगभग हर देश के पास अपनी खुद की आर्मी है। देश की सुरक्षा के लिए आर्मी का होना बहुत ही जरूरी है। देश के नागरिक देश की सेवा के लिए आर्मी में जाना गर्व की बात मानते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में करीब 16 ऐसे देश हैं, जहां अनिवार्य सैन्य सेवा (Mandatory Military Service) का नियम लागू है। इसका अर्थ है कि इन देशों में हर नागरिक को कुछ महीनों या कुछ सालों के लिए सेना में सेवा देनी ही पड़ती है। वहीं, यदि कोई युवा सेना में सेवा देने से मना करता है, तो उसे नियमों के मुताबिक सजा भी भुगतनी पड़ती है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया में ऐसे भी देश हैं, जहां जबरन नागरिकों को सेना में भर्ती किया जाता है। आइए जानें, किन देशों में नागरिकों को आर्मी में सेवा देनी ही पड़ती है?
यह भी देखें- इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स ऑफिसर सैल्यूट में हथेली क्यों रखते हैं खुली? जानें वजह
इजराइल में आर्मी सर्विस

इजराइल एक ऐसा देश है, जहां महिला और पुरुष दोनों को ही सेना में सेवा देनी पड़ती है। यहां पुरुषों को ढाई साल सेना में काम करना पड़ता है। कुछ सैनिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियों के तहत 4 महीने एक्ट्रा भी काम करना पड़ जाता है। वहीं, महिलाओं को 2 साल तक आर्मी में सर्विस करनी होती है। मेडिकल ग्राउंड पर ही किसी को सेना छोड़ने की अनुमति मिलती है। इसके अलावा, एथलीट्स को भी विशेष परिस्थितियों में छूट दी जाती है।
दक्षिण कोरिया में है अनिवार्य

दक्षिण कोरिया में भी हर नागरिक को आर्मी में सेवा देनी पड़ती है। यहां 18 से 21 महीनों तक नागरिकों को आर्मी में काम करना पड़ता है। यहां मुख्य तौर पर पुरुषों को ही सेना में भर्ती किया जाता है। इसके अलावा, ओलंपिक और एशियाई गेम्स पदक विजेता या शारीरिक रूप से असक्षम लोगों को ही इस नियम से छूट मिल पाती है।
ईरान में है नियम
ईरान ऐसा देश है, जहां अनिवार्य सैन्य सेवा नियम लागू है। यहां पर 18 साल की उम्र से ही नागरिकों को सेना में भर्ती होना पड़ता है। वहीं, जो युवा पढ़ाई में व्यस्त हैं, उन्हें कुछ समय के लिए इस नियम में छूट भी दी जाती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को कम से कम 24 महीने तक सेना में सेवा देनी पड़ती है। वहीं, शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम लोगों को इससे छूट दी जाती है।
इन देशों में भी है अनिवार्य सैन्य सेवा नियम

इनके अलावा, मेक्सिको में भी सैन्य सेवा करना अनिवार्य है। ऐसे देशों की लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अमीरात और नॉर्वे जैसे देशों का नाम भी शामिल है।
यह भी देखें- भारत के इन 5 डिफेंस एग्जाम को पास करके पा सकते हैं इंडियन आर्मी में नौकरी, जानें कब आयोजित कराई जाती हैं ये परीक्षाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।