Curtain Vastu: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक चीज को महत्वपूर्ण माना गया है। घर का कमरा हो, दरवाजा हो या फिर साज सज्जा की कोई वस्तु सब का वास्तु के अनुसार होना आवश्यक बताया गया है। इन्हें में से एक है घर के पर्दे।
ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर के पर्दे अगर वास्तु के अनुसार न हों तो व्यक्ति जीवन में कंगाली छाने लगती है और वह भयंकर धन अभाव जैसी स्थिति का शिकार हो जाता है।
ऐसे भयावह स्थिति से बचने के लिए ही हमारे एक्सपर्ट आपके पर्दे से जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर में किस रंग के पर्दे लगाने चाहिए और किस दिशा में।
नीले रंग के पर्दे
- माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे घर में शांति का वास होता है और परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े भी खत्म होते चले जाते हैं।
- नीले रंग के पर्दे लगाने से घर में समृद्धि आती है और घर की उन्नति के साथ साथ हर एक सदस्य निजी तौर पर तरक्की हासिल करता है।
- काम में आने वाली अड़चन अपने आप दूर होती जाती है। नीले रंग के पर्दे का इस्तेमाल बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी रूम में करना चाहिए।
- घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Cloth Colour In Puja: पूजा में लाल समेत सिर्फ इन रंगों के कपड़ों के ही इस्तेमाल का ये है रोचक रहस्य
गुलाबी रंग के पर्दे
- घर में गुलाबी रंग के पर्दे लगाना भी शुभ माना जाता है।
- गुलाबी रंग क पर्दे लगाने से घर में प्यार भरा माहौल उतपन्न होता है और घर के लोगों के बीच मनमुटाव पनप नहीं पाता।
- गुलाबी रंग क पर्दे लगाने से वैवाहिक जीवन में भी प्यार का संचार बढ़ता है एवं शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी परेशानियां नष्ट होती जाती हैं।
लाल रंग के पर्दे
- अगर आप लाल रंग का पर्दा लगाना चाहती हैं तो याद रखें कि इसे घर की दक्षिण दिशा में ही लगाएं।
- लाल रंग के पर्दे लगाने से परिवार के लोगों में आपसी प्यार और समझ बढ़ती है।
- ध्यान रहे कि लाल रंग के पर्दे बेडरूम में लगाने से बचें। इससे पति पत्नी के बीच में झगड़े बढ़ सकते हैं।
पीले रंग के पर्दे
- घर के मंदिर में हमेशा पीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे घर के लोगों का मन आध्यात्म की ओर बढ़ेगा।
- पीले रंग के पर्दे लगाने से घर के लोगों के मन में भक्ति भाव उत्पन्न होगा।
- पीले रंग के पर्दे लगाने से घर के लोगों के मन मस्तिष्क में ज्ञान, तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का वास होगा।
सफेद रंग के पर्दे
- सफेद रंग के पर्दे करियर में सहायक साबित होते हैं। सफेद रंग के पर्दों को पश्चिम दिशा में लगाने से लाभ मिलता है।
- घर में सफेद रंग के पर्दे लगाने से काम में सफलता हासिल होती है। रुके हुए काम बनने लग जाते हैं और भाग्य साथ देने लगता है।
इसे जरूर पढ़ें:Ramayan Interesting Facts: अपने हाथों से लिखी रामायण को जब हनुमान जी ने समुद्र में दिया था फेंक
हरे रंग के पर्दे
- नौकरी में सफलता के लिए घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए।
तो ये थे पर्दे से जुड़े वास्तु नियम जिनका पालन आपको अवश्य करना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रखें कि रंग इनमें से कोई भी चुनें लेकिन उसका शेड हल्का हो क्योंकि गहरा रंग नकारात्मक परभाव ज्यादा डालता है। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें।धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए रहें जुड़े हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों