युवाओं और बच्चों को क्रिसमस का इंतजार काफी लंबे समय से होता है। इस दिन कुछ लोग पार्टी करते हैं तो कुछ लोग घूमने जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस कोरोना महामारी की वजह से यह होना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन आप चाहें तो अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ खास वक्त जरूर बिता सकती हैं। क्रिसमस पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देना पसंद करते हैं, इसलिए तो बच्चे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बच्चों के अलावा फैमिली और दोस्तों में लोग गिफ्ट देते और लेते हैं। लेकिन इस बार आपको समझ नहीं आ रहा है फैमिली और दोस्तों को क्या गिफ्ट दें, तो हम यहां सजेस्ट करेंगे कुछ ऐसे गिफ्ट आइटम जो क्रिसमस पर देने के लिए एक दम परफेक्ट है।
फैमिली मग
परिवार वालों या फिर दोस्तों को गिफ्ट करने के लिए फैमिली मग बेस्ट है। ऐसा जरूरी नहीं मग पर हर किसी का नाम हो, लेकिन कोशिश करें कि हर कप पर फैमिली के हिसाब से कुछ खास डिजाइन बनी हो। अगर आप परिवार में कोई है जो हाल ही में माता-पिता बने हैं तो उन्हें यह गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा।
गार्डेनिंग किट
कई बच्चों को पेड़-पौधे लगाने में काफी दिलचस्पी होती है और यह एक अच्छी आदत भी है। ऐसे में बच्चे की इस आदत को प्रोत्साहित करते हुए इस क्रिसमस पर आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर गार्डेनिंग किट दे सकती हैं। इस गार्डेनिंग किट में मिट्टी, बीज, पॉट, ट्रे जैसी चीजें उपलब्ध होती है, जिससे बच्चे खेलना खूब पसंद करते हैं।
टेबलटॉप एयर हॉकी
फन एक्टिविटी जैसे गेम खेलना हर किसी को बहुत पसंद होता है। कोरोना की वजह से लोगों का बाहर आना-जाना कम हो गया है, ऐसे में वह इंडोर गेम को खेलना काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं टेबलटॉप एयर हॉकी बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगा। ऐसे में आप उन्हें इस क्रिसमस पर यह गिफ्ट कर सकती हैं।
वॉफल मेकर
खाने-पीने के शौकीन लोगों को गिफ्ट करने के लिए वॉफल मेकर परफेक्ट ऑप्शन है। इन दिनों अलग-अलग तरह से वॉफल खाना लोगों को काफी पसंद है। ऐसे में वह इसकी मदद से घर पर वॉफल बना सकती हैं। ऐसे में यह गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
क्लिपबोर्ड वॉल पल्क
आप चाहें तो घर को डोकोरेट करने वाली चीजों को गिफ्ट कर सकती हैं। इसके लिए क्लिपबोर्ड वॉल पल्क बेस्ट रहेगा, यह कमरे को स्टाइलिश लुक देगा। ऐसे में आप चाहें तो अपने खास दोस्तों को क्लिपबोर्ड वॉल पल्क गिफ्ट कर सकती हैं। फैमिली फोटो के साथ यह क्लिपबोर्ड वॉल पल्क काफी खूबसूरत दिखाई देगा।
माउस पैड
अगर आपका कोई अपना काम के वक्त अधिक सीरियस रहता है तो उसके डेस्क को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए यूनिक माउस पैड गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो खास डिजाइन या फिर फोटो फ्रेम वाली माउस पैड गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा सिंपल रखना चाहें तो ब्लैक या फिर व्हाइट कलर में भी गिफ्ट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानिए क्यों अपने घर को सर्दियों में सुगंधित रखना चाहिए
Recommended Video
टेबल डेकोरेशन आइटम
डेस्क से लेकर टेबल तक को डेकोरेट करने के लिए ऐसी कई चीजें होती हैं। ऐसे में आप चाहें तो डेस्क डेकोरेशन की चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। फ्लॉवर पॉट, कॉफी मग, फोटो फ्रेम जैसी चीजों का सेट मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा, जिससे टेबल को डेकोरेट किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिलिका जेल: कई घरेलू समस्याओं के लिए एक समाधान
फोटो कोस्टर
खूबसूरत यादों को जोड़कर किसी एक तस्वीर के रूप में गिफ्ट कर सकती हैं। अपने दोस्त के खूबसूरत पलों को याद दिलाने के लिए आप उसे फोटो कोस्टर गिफ्ट कर सकती हैं। या फिर आपके साथ बिताए कई ऐसे खूबसूरत पल होंगे, जिसे आप फोटो कोस्टर के तौर पर दे सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।