Children's Day Decoration Ideas: हर साल 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन खास भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म दिवस के मौके पर मनाया जाता है। कहते हैं, पंडित जवाहर लाल नेहरू, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू वह बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था। इस वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। चिल्ड्रेन्स डे बच्चों के बेहद ही खास दिन होते हैं।
ऐसे में टीचर्स बच्चों के लिए गिफ्ट और खुश रखने के लिए क्लासरूम में एक्टिविटी कराते हैं। इस मौके पर अगर आप बच्चों के लिए क्लासरूम को सजाने का प्लान कर रही हैं, तो यहां आज हम आपके कुछ ऐसे छोटे और आसान हैक्स लेकर आएं हैं, जिसकी मदद से क्लास को खूबसूरत तरीके से सजा सकती हैं।
क्लासरूम को सजाने के लिए आप कलरफुल पोस्टर और रंगीन बैलून का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर, जानवर या रंगीन डिजाइन के पोस्टर लगाएं। इसके साथ ही क्लासरूम को रंगीन बैलूनों से सजाकर उस पर बच्चों के नाम या मैसेज भी लिख सकते हैं। इसके साथ ही कलरफुल कागज और कर्टन की मदद से क्लास रूम के दरवाजे और खिड़कियां डेकोरेट कर सकती हैं। इसके साथ डेस्क और चेयर को सजाने के लिए रंगीन फीते का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- बैलून और बैंगल की मदद से बनाएं यह खूबसूरत होम डेकोर
बच्चों की बनाई हुई ड्राइंग और पेंटिंग को दीवारों पर लगाकर इसे सजा सकती हैं। इसके साथ ही थीम बेस्ड डेकोरेशन जैसे पेड़ों की शाखाएं, जानवरों के चित्र और हरे रंग का इस्तेमाल करके जंगल थीम या नीले रंग, मछली के चित्र और समुद्र से जुड़ी अन्य चीजों का इस्तेमाल कर क्लास रूम को डेकोरेट कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
रंगीन कागज से फूल और तारे बनाकर क्लासरूम की दीवारों पर लटका सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन डिजाइन को बाजार से खरीदकर क्लासरूम को डेकोरेट करें।
बच्चों के क्लासरूम को DIY क्राफ्ट से सजाना एक बेहतरीन तरीका है, जिससे आप क्लासरूम को न केवल खूबसूरत बल्कि बच्चों के लिए एक मजेदार और रचनात्मक जगह भी बना सकते हैं। बच्चों से कागज की प्लेटों को रंगीन कागज, पेंट और अन्य सामग्री से सजाकर रूम को सजा सकती है। इसके अलावा आप बच्चों के पसंदीदा कार्टून और सुपर हीरो के चित्रों या स्टिकर का उपयोग भी क्लासरूम को सजाने में किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- अंडे के ट्रे को फेंकने की जगह ऐसे बनाएं सजावटी आइटम, घर की शोभा बढ़ाने में आएगा काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।