Interesting Uses Of Egg Carton Trays: लोग अक्सर अंडे खरीदते हैं, तो पूरी एक ट्रे ही खरीद कर स्टॉक कर लेते हैं, ताकि यह कुछ दिनों तक चले। ऐसे में, अंडे का इस्तेमाल होने के बाद इसकी ट्रे को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसका अन्य कामों में यूज कर सकते हैं। ये अलग बात है कि आप अंडे के ट्रे को कामों में इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं, पर आप चाहें तो इससे घर के लिए डेकोरेटिव आइटम भी बना सकते हैं। अगर आप अंडे के ट्रे को घर को डेकोरेट करने में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको आइडियाज देते हैं। तो आइए जानते हैं कि अंडे के ट्रे से आप क्या-क्या डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं।
एग ट्रे की मदद से आप अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए शो-पीस में छोटे-छोटे कछुआ बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए इमेज को देखकर आप खुद भी समझ सकते हैं कि इसे बस ट्रे को कट करके इसके ऊपर पेंटिंग करना है और फिर आपका छोटा कछुआ बनकर तैयार हो जाएगा। आपके पास पेंट करने के लिए वाटर कलर रहनी चाहिए। फिर, आप इस आइटम को बड़ी आसानी से बना सकती हैं।
एग ट्रे को फेंकने की बजाय आप इससे यूजफुल या डेकोरेटिव आइटम बना सकती हैं। इसके लिए आप एक छोटी से बास्केट बनाकर अपने कमरे की टेबल या खिड़कियों पर रख सकती हैं। बड़े से ट्रे को पहले कट करके एक चौथाई भाग अलग कर लें। फिर इसे अपनी मर्जी और पसंद के अनुसार पेंट कर दें। इसके बाद, इसमें कागज का एक हैंडल लगा दें। इसके और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आप इस पर कलरफुल कागल या अलग तरह की पेंटिंग भी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Egg Tray Reuse: बेकार पड़ी अंडे की ट्रे से बनाएं खूबसूरत बेंच
एग-ट्रे की मदद से आप एक प्यारा सा बटरफ्लाई भी बना सकती हैं। इस पर एक स्टिक लगाकर इसे बच्चे को खेलने के लिए भी दे सकती हैं। या फिर घर में टेबल पर एक स्टैंड लगाकर उसमें भी रख सकतीह हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। साथ ही बच्चों को भी काफी अट्रैक्ट करेगा।
इसे भी पढ़ें- Reuse Idea: कबाड़ समझकर फेंकने से पहले जरूर जान लें घर में पड़ी बेकार चीजों का रीयूज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।