कार्तिक माह में छठ पूजा के महापर्व का विशेष महत्व है। यह पावन पर्व सूर्यदेव को समर्पित है। इस महापर्व में महिलाएं अपनी संतान और परिवार की सुख-शांति और लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं छठ पूजा का आरंभ चुका है।
पहले दिन नहाय-खाय और फिर दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषाकाल अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन होता है। ऐसी मान्यता है कि इस महापर्व में जो महिलाएं पूरी श्रद्धा और शुद्धता के साथ इस पर्व को करती हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
अब ऐसे में छठ पूजा के चौथे दिन सुबह उषाकाल में अर्घ्य कब देना है। अलग-अलग राज्यों में उषाकाल अर्घ्य कब दिया जाएगा। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
किस शहर में किस समय दिया जाएगा छठ पूजा का उषाकाल अर्घ्य? (Chhath Puja Sunrise Time Today 2024)
छठ पूजा का चौथा दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन सुबह उषाकाल सूर्य देव को पूजा के दौरान अर्घ्य देने का विधान है और फिर इसी के साथ छठ पूजा का समापन भी हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा पर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान का जीवन बनेगा खुशहाल
इस साल छठ पूजा का चौथा दिन 8 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह के समय तालाब या नदी में स्नान करते हुए सूर्य को जल अर्पित करेंगी।
शहर | उषाकाल अर्घ्य समय |
पटना, बिहार में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 27 मिनट |
रांची, झारखंड में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 28 मिनट |
दिल्ली में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 55 मिनट |
कोलकाता में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 16 मिनट |
दिसपुर, असाम में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 20 मिनट |
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 42 मिनट |
रायपुर, छत्तीगढ़ में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 44 मिनट |
मुंबई, महाराष्ट्र में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 6 बजकर 21 मिनट |
हैदराबाद, तेलंगाना में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 5 बजकर 35 मिनट |
बेंगलुरु, कर्नाटका में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 6 बजकर 15 मिनट |
वाराणसी में छठ पूजा सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 05 बजकर 35 मिनट |
नोएडा में छठ पूजा का सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 05 बजकर 55 मिनट |
कानपुर में छठ पूजा का सुबह अर्घ्य टाइम | सुबह 05 बजकर 45 मिनट |
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इस राज्य से शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, माता सीता से है खास रिश्ता
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस शहर में किस समय पर होगा छठ पूजा का उषाकाल अर्घ्य।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों