हम सभी के घर में प्लास्टिक की चटाई होती ही है। कभी बाहर बालकनी में जाकर वक्त बिताना हो तो पहले फर्श पर चटाई बिछाई जाती है, तो कभी बच्चे मिलकर गेम खेलने के लिए चटाई पर सारा सामान रखते हैं। चाहे किचन हो या फिर शू-रैक के नीचे, हम सभी प्लास्टिक की चटाई का इस्तेमाल कई जगहों पर करते हैं। यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है, जो घर को अधिक आर्गेनाइज्ड रखने में भी मददगार है। लेकिन अगर आप इस पर बैठकर खाना खाते हैं तो इस पर खाने व तेल के दाग लग जाते हैं। इसके अलावा, इस पर धूल-मिट्टी व गंदगी भी जमा हो जाती है। ऐसे में इसे साफ करना बेहद जरूरी होता है। अगर प्लास्टिक की चटाई को लंबे समय तक साफ ना किया जाए तो यह इतनी गंदी हो जाती है कि इसे इस्तेमाल करने का मन ही नहीं करता।
अमूमन प्लास्टिक की चटाई को साफ करने के लिए हम बाजार में मिलने महंगे केमिकल बेस्ड क्लीनर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन वो इतने हार्श होते हैं कि प्लास्टिक की चमक भी छीन लेते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही प्लास्टिक की चटाई की सफाई के लिए होममेड क्लीनिंग स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस क्लीनिंग स्प्रे को बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
प्लास्टिक मैट क्लीनिंग स्प्रे बनाने के लिए क्या चाहिए
- 1 कप व्हाइट विनेगर
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच लिक्विड डिश वॉश
- 10 बूंदें लेमन एसेंशियल ऑयल
- 1 स्प्रे बोतल
प्लास्टिक मैट क्लीनिंग स्प्रे कैसे बनाएं
- सबसे पहले एक स्प्रे में सारी चीजें डाल दें।
- अब इसे अच्छी तरह हिलाएं।
- अब मैट को झाड़ू या ब्रश की मदद से अच्छे से झाड़ लो ताकि धूल निकल जाए।
- इसके बाद प्लास्टिक मैट पर अच्छे से स्प्रे कर दें।
- अगर मैट पर चिकनाई ज्यादा हो वहां थोड़ा और ज़्यादा स्प्रे कर दें।
- अब इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब किसी सॉफ्ट ब्रश या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ो।
- ध्यान दें कि रगड़ते समय बहुत ज़्यादा जोर मत ना लगाएं।
- अब एक गीले कपड़े की मदद से इसे पोंछ लो या फिर पानी से हल्का धो लो।
- अब इसे धूप या खुली हवा में अच्छे से सुखने दो।
- ध्यान दें कि गीली चटाई को कभी भी सीधे फर्श पर सीधा मत बिछाओ।
ये टिप्स आएंगे बेहद काम
अगर आप घर पर प्लास्टिक की चटाई की सफाई के लिए क्लीनिंग स्प्रे बना रही हैं तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स आपके बेहद काम आएंगे। मसलन-
- आपको इस स्प्रे की मदद से चटाई की सफाई हफ्ते में एक बार जरूर करनी चाहिए। इससे वह लंबे समय तक साफ और नया जैसा नजर आएगा।
- अगर चटाई बहुत ज़्यादा ऑयली या गंदी हो तो स्प्रे के बाद थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कना अच्छा रहता है। इसके बाद ही उसे स्क्रब करें। बेकिंग सोडा की मदद से सफाई और भी बेहतर तरीके से होगी।
- अगर आप चाहें तो इस होममेड क्लीनिंग स्प्रे में नीम ऑयल या टी ट्री ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं। इससे ना केवल खुशबू अच्छी आती है, बल्कि एंटी-बैक्टीरियल असर भी होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों