पौधों द्वारा हमें प्रकृति से जुड़े रहने का एहसास होता है। इसके साथ ही प्लांट घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। बाजार में महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर मिलते हैं जिनके खुशबू ज्यादा लंबे समय तक टिकती नहीं है और हर बार इन्हें खरीदना भी मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका घर नेचुरल तरीके से हर समय महकता रहे तो आपको घर में कुछ फ्रेग्नेंट प्लांट रखने चाहिए।
ये फ्रेग्नेंट प्लांट न सिर्फ आपके घर को महकाएंगे बल्कि इनकी महक से आप शांत महसूस करेंगे। तो अब बाजार से रूम फ्रेशनर खरीदने का झंझट छोड़ कुछ ऐसे प्लांट्स को अपने घर का हिस्सा बनाएं जिससे आपका घर हर समय महकता रहे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स।
पैशन फ्लावर
अगर आपको माइल्ड फ्रेग्नेंस पसंद है तो आपको पैशन फ्लावर का प्लांट खरीदना चाहिए। पैशन फ्लावर स्टार शेप फ्लावर की तरह दिखता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही अगर आप चाहती हैं कि आपका घर हर वक्त महकता रहे और इसके लिए आपको किसी रूम फ्रेशनर की जरूरत भी न पड़े तो पैशन फ्लावर आपके लिए एक दम बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही पैशन फ्लावर को आप बाजार से खरीदने की बजाय इसे घर पर भी उगा सकती हैं। लेकिन क्योंकि यह प्लांट जल्दी उगता है इसलिए इसे एक कंटेनर में उगाना चाहिए।
होया प्लांट
बाजार में मिलने वाले रूम फेशनर में केमिकल होता है। इसकी स्मेल से कई बार एलर्जी भी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक रूप से घर को महकाना चाहती हैं और आपको स्वीट फ्रेगनेंस पसंद है तो होया प्लांट आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगा। होया प्लांट में ग्रीन वैक्सी पत्ते होते हैं। जिसमें छाते के आकार के फूलों का गुच्छा होता है। यह फ्रेग्नेंट प्लांट घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ आपके घर को भी महकाएंगे।
रोजमेरी प्लांट
अगर आप अपने घर को नेचुरल तरीके से महकाना चाहती हैं तो आपको कुछ इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स को अपने घर का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए रोजमेरी का प्लांट सबसे अच्छा माना जाता है। रोजमेरी प्लांट (रोजमेरी का पौधा उगाने के तरीके जानें) सुई की तरब दिखता है लेकिन यह हाउस प्लांट के लिए अच्छा ऑप्शन है। रोजमेरी प्लांट की खुशबू साइट्रस की तरह होती है। आपको रोजमैरी का प्लांट बाजार में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 100 रुपये में घर के लिए लाएं ये इंडोर प्लांट्स
लिली प्लांट
आपने व्हाइट लिली का फूल तो जरूर देखा होगा और शायद इसकी सुगंध भी सूंघी होगी। इसके अलावा कई परफ्यूम में लिली के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि लिली के फूल की सुगंध कुछ हद तक नींबू जैसी होती है और अगर आपको नींबू की सुंगध अच्छी लगती है तो आप इस इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट को घर ला सकती हैं। लिली के प्लांट से आपके घर का कोना-कोना महक जाएगा। आप चाहें तो इसे बाजार से भी खरीद सकती हैं या घर पर भी उगा सकती हैं। (पत्तों से उगाएं यह पौधे)
इसे भी पढ़ें: अपने 'होम ऑफिस' में रखेंगी ये 6 प्लांट्स तो दिमाग रहेगा 'कूल-कूल'
जैस्मिन का फूल
जैस्मिन का फूल घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ घर को महकाने के काम भी आ सकता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप इसे घर पर आसानी से उगा भी सकती हैं। जैस्मिन के फूल को उगाने के लिए बस आपको थोड़ी सी धूप और मिट्टी की जरूरत पड़ेगी। जैस्मिन का फूल आपके घर के कोने-कोने को महका देगा।
मिंट प्लांट
अगर आपको हर्बस की सुंगध अच्छी लगती है तो मिंट का प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है। आप रूम फ्रेशनर की बजाय घर को महकाने के लिए मिंट के प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात है कि मिंट का प्लांट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा और आप चाहें तो मिंट के प्लांट को घर पर आसानी से उगा सकती हैं। मिंट आपको रिफ्रेशिंग खुशबू देगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।