भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार बना रही है योजना, जानिए किन पदों पर होंगी भर्तियां

राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की योजना बनी है। आपको बता दें कि भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1700 के पार है। 
Updated:- 2023-08-01, 14:03 IST
viral news government plans to increase number of women in indian army

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की योजना बन रही है। शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं। 1 जनवरी 2023 तक भारतीय सेना (एएमसी एडीसी और एमएनएस को छोड़कर) में महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1733 है।

भारतीय सेना में महिलाओं के लिए रिक्तियां कितनी है? 

central government plans to increase number of women in indian army

केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि जुलाई 2022 से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी( पुणे) में हर वर्ष महिला सेना कैडेटों के लिए 20 रिक्तियां आवंटित की गई हैं। सिर्फ यही नहीं, शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं, जिसमें जून 2023 से 10 अतिरिक्त रिक्तियां भी शामिल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2023 से आर्टिलरी इकाइयों के साथ-साथ रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर में भी महिला अधिकारियों को शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है।

इसे जरूर पढ़ें- मनदीप कौर सिद्धू: न्यूजीलैंड में टैक्सी ड्राइवर से पुलिस अधिकारी बनने तक की कहानी

आर्मी एविएशन में पायलट के रूप में महिला अधिकारियों का प्रवेश कब से शुरू हुआ है? 

आर्मी एविएशन में पायलट के रूप में महिला अधिकारियों का प्रवेश जून 2021 से शुरू हुआ है। भारतीय सेना में भी सैन्य पुलिस कोर में अन्य रैंकों में महिलाओं का नामांकन 2019 में शुरू हुआ था। आपको बता दें कि सेना के मेडिकल कैडर में 1 जुलाई, 2023 तक महिलाओं की कुल संख्या आर्मी मेडिकल कोर में 1,212 है। आर्मी डेंटल कोर में 168, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 3,841 है। (देश की पहली 'वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर' अवार्ड विनर)

रक्षा राज्य मंत्री के अनुसार, 1 जनवरी, 2023 तक भारतीय सेना (एएमसी, एडीसी और एमएनएस को छोड़कर) में महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1,733 है।

 इसे जरूर पढ़ें- मिलिए देश की सबसे छोटे कद की वकील हरविंदर कौर से, कभी लोग बनाते थे मजाक

सरकार की यह योजना देश की हर महिला के लिए बेहद खास है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

image credit - shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।