Cancer Horoscope Prediction 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें

Cancer 2023 Horoscope: नया साले आते ही लोगों में अलग-अलग चीजों के बारे में सोचकर उत्सुकता बढ़ जाती है। इन्हीं में एक है राशि भविष्य। जहां एक तरफ नए साल के लिए लोगों ने तरह तरह की प्लानिंग शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ हमारी ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया भी अपनी प्रेडिक्शन के साथ तैयार हैं।
हमारी एक्सपर्ट की प्रेडिक्शन के आधार पर आज हम कर्क राशि वालों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारे इस आर्टिकल में आज हम कर्क राशि वालों का कैसा होगा साल 2023 और परिवार, प्यार, नौकरी, करियर आदि के बारे में क्या है राशि भविष्य, इन सब बातों की डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं।
कर्क राशि 2023 धन के लिए (Kark 2023 For Money)
- कर्क राशि वालों की साल की शुरुआत आर्थिक रूप से सामान्य रहने वाली है।
- अचानक धन लाभ के योग बनने के साथ-साथ अचानक धन हानि भी संभव है।
- नए साल में धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।
- साल के मध्य में अच्छा धन लाभ (धन लाभ के उपाय) प्राप्त करेंगे।
- विदेश जानें के भी अवसर मिलने के संयोग नजर आ रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल
कर्क राशि 2023 करियर के लिए (Kark 2023 For Career)
- कर्क लगन के जातक स्वभाव से थोड़े चंचल होते हैं।
- इनमे स्थिरता की कमी होती है।
- इसी स्वभाव के कारण इन्हें नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।
- ऐसे में सावधानी से कार्य करें।
- अप्रैल के बाद आपका भाग्य करियर के मामले में साथ देगा।
- अपनी योगता के ऊपर आप किसी भी अच्छे जगह हायर हो सकते हैं।
कर्क राशि 2023 शिक्षा के लिए (Kark 2023 For Education)
- कर्क राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष की शुरुआत ठीक रहेगी। पढ़ाई-लिखाई में उत्तम रहेंगे।
- मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
- अप्रैल महीने के बाद आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन हो सकती है।
- जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
- प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी राशि कर्क है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
कर्क राशि 2023 परिवार के लिए (Kark 2023 For Family)
- पारिवारिक जीवन बेहद अनुकूल रहेगा।
- माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।
- घरब का माहौल भी अच्छा और खुशहाल बना रहेगा।
- हालांकि वर्ष के मध्य में परिवार से जुड़ी किसी बात के चलते मानसिक परेशानी भी हो सकती है।
- नित्य श्री गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। नित्य बृहस्पति (बृहस्पति मजबूत करने के उपाय) मंत्र का भी पाठ करें।
तो ऐसा होने वाला है साल 2023 कर्क राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।