क्या चुकंदर के छिलके से भी हो सकती है पौधों की ग्रोथ? माली ने बताया फूलों वाले प्लांट्स को बेस्ट रखने का तरीका

क्या आपको पता है कि आप बगीचे में लगे पेड़-पौधों को हरा-भरा और हेल्दी रखने के लिए चुकंदर के छिलके और इसके जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए माली महेन्द्र प्रताप से जानते हैं कि प्लांट की ग्रोथ के लिए बेहतर क्या है।
beetroot peel fertilizer making process

How To Use Beetroot Peel From The Garden:: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम-सभी सलाद को जरूर जोड़ते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग ऑफिस जाते वक्त सुबह के नाश्ते में चुकंदर ले जाना पसंद करते हैं। हम में से अधिकतर लोग बीटरूट को छील कर इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलके को कचरे में फेंक देते हैं। ऐसे में क्या आप जानती हैं कि आपके रसोई घर में मौजूद चुकंदर के छिलके आपके बगीचे के लिए कारगर साबित हो सकता है। खासकर फूलों वाले प्लांट्स के लिए। जी हां, चुकंदर के छिलके। हो सकता है कि आपको यह अजीब लगे। लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। इसके बारे में मैंने रायबरेली के रहने वाली माली महेन्द्र प्रताप से बात की तब उन्होंने बताया कि छिलके और इससे तैयार जूस फूलों के पौधों को न केवल जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर और स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इन छिलकों को पौधों के गमले में कैसे और क्यों इस्तेमाल करें।

चुकंदर के छिलके पौधे के लिए क्यों हो सकता है कारगर?

Can we use beetroot peel as fertilizer

चुकंदर के फल ही नहीं इनके छिलके में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी हैं। इनमें मौजूद पोटेशियम, फास्फोरस और तमाम सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो फूलों को खिलने और उनकी जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ,साथ ही मिट्टी की उर्वरता और उसे अधिक उपजाऊ बनाते हैं। इसके अलावा छिलके में मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्म जीवों को भी बढ़ावा देते हैं, जो पौधों को बीमारियों और कीटों से बचाते हैं।

पौधे में कैसे करें चुकंदर के छिलके का इस्तेमाल?

What is the best fertilizer for beetroot

अगर आपके बगीचे में लगे पौधों में फूल की ग्रोथ कम हो रही है, तो चुकंदर के छिलकों का इस्तेमाल करें। गमलों की मिट्टी बदलते या नया पौधा लगाते समय चुकंदर के ताजे या सूखे छिलकों को काटकर मिट्टी में मिलाएं। साथ ही गमले के नीचे एक लेयर बिछाएं। अब इसके ऊपर से मिट्टी भरें। नीचे मौजूद धीरे-धीरे गलकर मिट्टी में पोषक तत्व की पूर्ति करेंगे, जिससे पौधों की जड़ों को लगातार पोषण मिलेगा।

लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल

Is beetroot pulp good for plants

पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर की पूर्ति करने के लिए आप एक कप चुकंदर के छीलकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन छिलकों को पीसकर लिक्विड बना लें। अब इसे 1 लीटर पानी डालकर मिक्स करते हुए पतला घोल बनाएं। अब छानकर इसे लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह पौधे पर छिड़कें।

इसे भी पढ़ें-अपराजिता में नहीं आ रहे फूल? गमले में डालें ये खास घोल, फूलों से लद जाएगी बेल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP