Wedding Trends 2025: ब्राइड की धमाकेदार एंट्री से लेकर डेकोर व म्यूजिक तक, साल 2025 में कुछ इस तरह नजर आ सकती हैं शादियां

Wedding Trends Expected In 2025: शादियों का ट्रेंड हर साल बदलता रहता है, जिस तरह साल 2023 के बाद साल 2024 में दुल्हन के एंट्री और गानों में काफी कुछ बदलाव नजर आया। वैसे ही आने वाला साल 2025 में भी आपको शादियों का अलग अंदाज नजर आ सकता है। ब्राइड की ग्रैंड एंट्री से लेकर डेकोर और म्यूजिक तक इस साल कई वेडिंग ट्रेंड्स बदल सकते हैं।
Wedding Trends Expected In 2025

शादियों का ट्रेंड हर साल बदलता रहता है। ऐसे में, साल 2025 की शादियां भी पिछले सालों के मुकाबले अधिक भव्य और क्रिएटिव हो सकती हैं। ब्राइड की ग्रैंड एंट्री से लेकर डेकोरेशन, जयमाल और म्यूजिक तक के कई अलग ट्रेंड्स देखे जा सकते हैं। जिस तरह बीते सालों के मुकाबले वर्ष 2024 में काफी कुछ बदलता नजर आया है, वैसे ही साल 2025 की शादियां भी आपको जबरदस्त अंदाज में दिख सकती हैं।

साल 2025 की शादियां पारंपरिक होने के साथ-साथ मॉडर्न और पर्सनलाइज्ड भी हो सकती हैं। ये ट्रेंड्स बेहद दिलचस्प हो सकते हैं। कहा जा सकता है कि आने वाला नया साल अपने साथ न्यू ट्रेंड लेकर आ सकता है। शादियां और भी खूबसूरत और यादगार बन सकती हैं। हालांकि, हर कपल की अपनी पसंद होती है और वे अपनी शादी को अपने तरीके से खास बना सकते हैं। दुल्हन की एंट्री से लेकर स्टेज डेकोरोशन और म्यूजिक तक, हर चीज में नयापन देखने को मिल सकता है। आइए ऐसे ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं, जो साल 2025 की शादियों में देखने को मिल सकते हैं।

ब्राइड की हो सकती है धमाकेदार एंट्री

साल 2025 में दुल्हन की एंट्री सभी का ध्यान आकर्षित करने वाली हो सकती है।ब्राइड्स अपनी एंट्री के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ लाइव म्यूजिक का सहारा ले सकती हैं। एंट्री के दौरान वॉटरफॉल, फायरवर्क्स और ड्रोन शो का इस्तेमाल किया जा सकता है। दुल्हन जयमाल के स्टेज पर विंटेज कार से भी एंट्री ले सकती हैं। हालांकि, यह सब ब्राइ़ड की च्वाइस और बजट पर निर्भर करता है।

साल 2025 में हो सकती है सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली वेडिंग्स

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए, इको-फ्रेंडली शादियों का ट्रेंड बन सकता है। इसमेंप्लास्टिक फ्री डेकोरेशन की व्यवस्था हो सकती है। फूलों, बांस, और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों की मदद से शादियों वाला वेन्यू डेकोर हो सकता है। कागज बचाने के लिए डिजिटल और वीडियो इनविटेशन का चलन बढ़ सकता है। डेकोरेशन और वेडिंग अटायर में रीसायकल की गई चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिनिमलिस्ट और थीम बेस्ड डेकोर

theme based wedding

साल 2025 में शादियों में मिनिमल और क्लासी डेकोर देखने को मिल सकता है।पेस्टल शेड्स और सफेद या गोल्डन रंग की थीम का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है, क्योंकि अब डार्क कलर लोगों को काफी कम पसंद आता है और लाइट कलर का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। मिरर डेकोर, फेयरी लाइट्स और फूलों की झूमर जैसी सजावट देखने को मिल सकती है।

शादियों में सोशल मीडिया पर किया जा सकता है फोकस

सोशल मीडिया के लिए इंस्टा-फ्रेंडली सेटअप, जैसे सेल्फी बूथ और फ्लोरल बैकड्रॉप्स आदि की जा सकती है।शादी में मेहमानों को शामिल करने के लिए इंटरैक्टिव एलिमेंट्स जैसे कि फोटो स्टैंड, वीडियो मैसेज स्टेशन आदि शामिल किए जा सकते हैं मेहमानों के लिए उनके नाम के साथ गिफ्ट्स और मैसेज भी हो सकते हैं।

लाइव म्यूजिक और एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंस

wedding trends in 2025

DJ और रिकॉर्डेड म्यूजिक की जगह लाइव बैंड और फ्यूजन परफॉर्मेंस का चलन इस साल बढ़ सकता है। जो बड़े खानदान से आते हैं, वे अपनीशादियों में विदेशी कलाकारों को बुला सकते हैं।दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लिए कोरियोग्राफ्ड एंट्री डांस साल 2025 की शादियों में देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये गानें, मस्ती हो जाएगी डबल

यूनिक वेडिंग लोकेशन्स

wedding location

विदेशों के बजाय भारत में ऑफबीट लोकेशन्स पर जाकर लोग शादियां कर सकते हैं। जैसे- उत्तराखंड के पहाड़, राजस्थान के महल या बीच वेडिंग का ट्रेंड साल 2025 में तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, लोगखुले गार्डन और नेचर के करीब वेडिंग वेन्यू को चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-साल 2025 में तहलका मचाएंगी ये वेब सीरीज, तीसरी वाली का फैंस कर रहे हैं बेताबी से इंतजार

डिजिटलऔर वर्चुअल इन्वॉल्वमेंट

साल 2025 की शादियों में जिन मेहमानों के आने में समस्या है, उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जा सकती है।हर फंक्शन को सोशल मीडिया पर लाइव करने का ट्रेंड देखा जा सकता है। शादी के हर पल को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनाने के लिए खास हैशटैग भी कैरी किया जा सकता है। सोशल मीडिया के इस युग में शादियों को खास बनाने के लिए लोग हर लाइव वीडियो भी दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Rasha Thadani से लेकर Ibrahim Ali Khan तक, साल 2025 में ये स्टार किड्स कर सकते हैं फिल्मों में डेब्यू, तीसरे वाले का नाम है सबसे खास

ब्राइडल फैशन में बदलाव

wedding outfit

साल 2025 में ब्राइड अपने लिएडिजिटल एम्ब्रॉयडरी वाली आउटफिट सेलेक्ट कर सकती हैं।यही नहीं, शादी के बाद भी इस्तेमाल किए जाने वाले आउटफिट्स की ओर अपना रुख कर सकती हैं। हेवी ब्राइडल ज्वेलरी की जगहलाइट वेटेड, यूनिक और स्टाइलिश ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। दुल्हनें अब ट्रेडिशनल लहंगे के साथ एक मॉडर्न टच भी जोड़ना चाहेंगी। अनोखे कट्स, डिजाइन्स और एक्सेसरीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिशें की जा सकती हैं।शादी में हर चीज को पर्सनल टच देने का ट्रेंड बढ़ सकता है।लहंगे या साड़ी पर दूल्हे और दुल्हन के खास पलों की कढ़ाई भी करवाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-Anant Ambani wedding से लेकर राम मंदिर के उद्घाटन तक, साल 2024 में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए ये मोमेंट्स

मेन्यू में हो सकते हैं हेल्दी और ट्रेंडी फूड आइटम्स

साल 2025 की शादियों में बात अगर फूड आइटम की करें तो वेडिंग में अब ग्लूटेन-फ्री और ऑर्गेनिक फूड्स को शामिल किया जा सकता है।भारतीय और इंटरनेशनल फूड का मिश्रण भी देखा जा सकता है। कपल के नाम से कस्टमाइज्ड डेजर्ट या केक आदि आपको शादियों में दिख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-2025 में बना रहे हैं शादी का प्लान तो इन फूड्स को करें लिस्ट में शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Instagram


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP