पिछले एक दशक में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपने अभिनय से सब का दिल जीत लिया है। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इस दशक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि, विदेशो में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आज कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां है, जो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वो किसी फिल्मों में काम करती है तो लगभग वो फिल्म हीट हो ही जाता है। आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस दशक को अपने नाम किया। आइए इन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं।
वर्ष 2003 में द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ स्पाई से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक वर्ल्ड आइकन है। बॉलीवुड से करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड के फिल्मों में भी सफलता हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस बन चुकी हैं। वही कई अमेरिकी टेलीविजन में भी सफलता हासिल कर ली है।
प्रमुख फिल्म्स
साल 2004 में बनी फिल्म ऐतराज़ प्रियंका चोपड़ा के फ़िल्मी करियर को बदल के रख दिया। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात एक स्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई।
आगे चल के उन्होंने कई हिट फिल्मे दी। लेकिन, कुछ वर्षों बाद उनकी कुछ फिल्मे जैसे- वक्त, द रेस, सलाम-ए-इश्क, गॉड तुस्सी ग्रेट जैसे कई फिल्मों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद विशाल भारद्वाज की सात खून माफ, प्रियंका चोपड़ा के करियर ग्राफ में एक बड़ी उपलब्धि थी, जिसके बाद पीसी ने पीछे मुड़ के नहीं देखा। बर्फी, मेरी कॉम जैसे कई फिल्मों के माध्यम से प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने में कामयाब रही।
यह विडियो भी देखें
फैशन
फिल्म फैशन में प्रियंका चोपड़ा की खूब तरीके की गई। जिस तरह से प्रियंका ने इस फिल्म में काम किया उसे सभी ने खूब पसंद किया। ये फिल्म इस मनाये में भी कामयाब रही, क्यूंकि इस फिल्म में एक महिला नायक थी। कहा जाता है कि इस फिल्म ने लगभग 600 मिलियन की कमाई की थी।
दोस्ताना
प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की दोस्ताना फिल्म एक हिट फिल्म थी। कहा जाता है कि इस फिल्म में दुनिया भर में लगभग 860 मिलियन की कमाई की थी।
कमीने
विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने ने भी बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म रही थी। इस फिल्म ने लगभग दुनिया भर में 710 मिलियन की कमाई की थी।
डॉन 2
डॉन 2 भी प्रियंका चोपड़ा के लिए एक कामयाब फिल्म थी। इस फिल्म ने लगभग 2 बिलियन की कमाई दुनिया भर में की थी।
अग्निपथ
अग्निपथ फिल्म भी प्रियंका के सबसे सफल फिल्मों में से एक फिल्म थी। इस फिल्म ने लगभग 1.93 बिलयन की कमाई दुनिया भर में की थी।
बर्फी
रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी ने दुनिया भर में 1.75 बिलियन की कमाई की थी।
कृष 3
कृष 3 भी प्रियंका के सबसे सफल फिल्मों में से एक फिल्म थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 3 मिलियन की कमाई की थी।
गुंडे
प्रियंका की गुंडे फिल्म को भी खूब सफलता मिली थी। इस फिल्म ने लगभग 1 मिलियन की कमाई की थी।
मैरी कॉम
विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम पर आधारित इस फिल्म ने लगभग 1.04 मिलियन की कमाई की थी।
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.5 बिलियन की कमाई की थी।
एक फिल्म की फीस
कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के लिए लगभग 19 करोड़ लेती हैं।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्टा आज के समय में सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है। उनकी कई फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
प्रमुख फिल्म्स
हाईवे फिल्म के बाद आलिया ने पीछे मुड़ के नहीं देखा। आज वो बॉलीवुड में सबसे उम्दा और सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस बन चुकी है। उडता पंजाब, राजी और गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी और इसने लगभग 1 बिलियन की कमाई की थी।
उडता पंजाब
मल्टी-स्टारर बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी।
राजी
आलिया भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 197 से 207 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में आलिया के किरदार को बेहद ही पसंद किया गया।
गली बॉय
जोया अख्तर की गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। इसने दुनिया भर में लगभग 2.37 बिलियन की कमाई की थी।
बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड- राज़ी (2018), और गली बॉय (2019)
प्रति एक मूवी फ़ीस
मीडियम डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट 20 से 22 करोड़ एक फिल्म के लिए लेती है।
फिल्म रिफ्यूजी से साल 2000 बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली करीना कपूर भी इस दशक में सबसे चर्चित और सबसे कामयाब अभिनेत्री रही है। ओमकारा, जब वी मेट और 3 इडियट्स जैसे फिल्मों से करीना कपूर का ग्राफ आगे ही बढ़ा। आज वो किसी भी अभिनय के रूप में आसानी से ढल जाती है।
प्रमुख फिल्म्स
हलचल, चुप चुप के, ऐतराज़ जब वी मेट, टशन, गोलमाल रिटर्न्स और चमेली जैसे कई फिल्मों के लिए करीना को उनकी अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली।
जब वी मेट
इम्तियाज अली की द्वारा जब वी मेट ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की थी।
गोलमाल रिटर्न्स
रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल रिटर्न्स ने दुनिया भर में लगभग 793 मिलियन की कमाई की थी।
कम्बख्त इश्क
करीना कपूर और अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म को बढ़िया रिव्यू नहीं मिले, लेकिन इस फिल्म ने लगभग 840 मिलियन की कमाई की थी।
रा.वन
फिल्म ने लगभग 2.4 मिलियन कीकमाई की थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने में लगभग 1.5 बिलियन रुपये लगे थे।
उडता पंजाब
करीना की सबसे उल्लेखनीय फिल्मों में से एक उड़ता पंजाब ने दुनिया भर में 960 मिलियन की कमाई की थी।
वीरे दी वेडिंग
वीरे दी वेडिंग फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.38 बिलियन की कमाई की थी।
गुड न्यूवेज़
यह मल्टी-स्टारर फिल्म गुड न्यूवेज़ ने लगभग तीन बिलियन की कमाई की थी।
एक फिल्म की फीस
मीडिया डॉट कॉम के अनुसार करीना कपूर एक फिल्म के लिए लगभग 18 करोड़ रुपया लेती हैं।
इसे भी पढ़ें: Women Achievers: मिलिए उन महिलाओं से जिन्होंने साल 2020 को किया अपने नाम
कटरीना कैफ आज बॉलीवुड के सबसे प्रमुख एक्ट्रेस में से एक है। फिल्म बूम बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली कटरीना कैफ आज सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक है। इस दशक में अगर सबसे चर्चित और सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली एक्ट्रेस में भी एक है कटरीना कैफ।
प्रमुख फिल्म्स
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म फ्लॉप होने बाद कटरीना ने नमस्त लंदन, राजनीती, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक था टाइगर और धूम 3 जैसी फ़िल्मों में अभिनय से सबका दिल जीतने में कामियाब रही।
नमस्ते लंदन
इस फिल्म ने कटरीना को बॉलीवुड में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर दिया। इस फिल्म ने उस समय लगभग दुनिया भर में 714 मिलियन की कमाई की थी।
सिंह इज किंज
मल्टी स्टारर इस फिल्म ने लगभग 1.25 मिलियन की कमाई की थी।
एक था टाइगर
फिल्म ने दुनिया भर में रुपये की कमाई के साथ शानदार पर्दशन किया और लगभग फिल्म ने 3.1 बिलियन की कमाई की थी।
जब तक है जान
शाहरुख़ खान अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 2.11 बिलियन की कमाई की थी।
धूम 3
इस फिल्म ने दुनिया भर लगभग 5.42 बिलियन की कमाई की थी।
प्रति एक फिल्म फीस
कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक है। कहा जाता है हाल में ही उन्होंने एक फिल्म के लिए लगभग 21 का लिया है।
फिल्म परिनीता से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी इस दशक को अपने अभिनय और किरदार से सबको अपने तरफ आकर्षित किया है। आज वो सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
प्रमुख फिल्म्स
परिनीता के बाद विद्या की कई फिल्मे कामयाब रही थी। लगे रहो मुन्ना भाई, भूल भुलैया, और हे बेबी ऐसे कई फिल्मों से विद्या ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद नो वन किल्ड जेसिका, कहानी और द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में आईं, जिनमें से सभी में विद्या बालन को अधिक प्रशंसा मिली।
लगे रहो मुन्ना भाई
यह फिल्म उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी, कहा जाता है कि इस फिल्म ने उस समय लगभग 1.19 बिलियन की कमाई की थी।
द डर्टी पिक्चर
द डर्टी पिक्चर हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्मों में से एक है, जिसने दुनिया भर में लगभग 1.14 बिलियन की कमाई की थी।
कहानी
सुजॉय घोष की फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 1.04 बिलियन की कमाई की थी।
मिशन मंगल
मल्टी-स्टारर फिल्म मिशन मंगल लगभग 2.9 मिलियन की कमाई की थी।
प्रति एक फिल्म फीस
मीडिया डॉट कॉम के अनुसार कहा जाता है कि विद्या बालन एक फिल्म के लिए लगभग 14 करोड़ रुपया लेती हैं।
अनुष्का शर्मा शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस एक कामियाब एक्ट्रेस के तौर पर उभरी और आगे भी वो एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में रब ने बना दी जोड़ी से शुरुआत करने वाली अनुष्का आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है।
प्रमुख फिल्म्स
रब ने बना दी जोड़ी के बाद बदमाश कंपनी और फिर बैंड बाजा बारात अनुष्का शर्मा की ऑफिस पर एक बड़ी हिट फिल्म थी। इसके बाद जब तक है जान, पीके, एनएच 10 और सुल्तान ने अनुष्का के करियर का ग्राफ ही बदल दिया।
सुल्तान
अनुष्का शर्मा ने फिल्म में इस फिल्म में एक महिला पहलवान की भूमिका निभाई थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 5 बिलियन की कमाई की थी।
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 2 बिलियन की कमाई की थी।
संजू
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी और इसने लगभग 5 बिलियन की कमाई की थी।
पुरस्कार
प्रति एक मूवी फ़ीस
कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा प्रति फिल्म 7 करोड़ रुपया लेती हैं।
शाहरुख खान के साथ वर्ष 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण आज सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक है। दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई कई हिट फिल्मे दी हैं। फिल्म ओम शांति ओम के बाद से ही दीपिका ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।
प्रमुख फिल्म्स
दीपिका पादुकोण ने फ़िल्मी करियर में कई हिट फिल्मे अभी तक कर चुकी हैं। कॉकटेल जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराव मस्तानी, और पीकू फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
ओम शांति ओम
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और इसने दुनिया भर में लगभग 1.49 बिलियन की कमाई की थी।
लव आज कल
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म लव आज कल ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.2 बिलियन की कमाई की थी।
हाउसफुल
मल्टी-स्टारर फिल्म दुनिया भर में लगभग 1.15 बिलियन की कमाई की थी।
पिकू
दीपिका पादुकोण की पिकू फिल्म ने लगभग 1.40 बिलियन की कमाई की थी।
बाजीराव मस्तानी
मस्तानी के रूप इस फिल्म में दीपिका को सभी ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने लगभग 3.5 बिलियन की कमाई की थी।
प्रति एक मूवी फ़ीस
मीडिया डॉट कॉम के अनुसार दीपिका एक फिल में लिए लगभग 29 करोड़ रुपये लेती हैं।
इसे भी पढ़ें: Decade Ender: भारत की वो महिलाएं जिन्होंने दुनिया के सामने प्रस्तुत की मिसाल
थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली कंगना राणावत आज बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने के साथ-साथ सबसे अधिक चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक है।
प्रमुख फिल्म्स
कंगना राणावत गैंगस्टर के बाद लाइफ इन ए मेट्रो, फैशन, राज़ - द मिस्ट्री कंटीन्यूज़, तनु वेड्स मनु जैसी कई हिट फ़िल्मों में काम किया है, लेकिन सबसे अधिक पहचान क्वीन से मिली। पंगा, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और रंगून कुछ अन्य बड़ी मूवी है।
कृष 3
इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 3 बिलियन की कमाई की थी।
तनु वेड्स मनु
कंगना राणावत के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, तनु वेड्स मनु बॉक्स ने लगभग 225 करोड़ की कमाई की थी।
क्वीन
कंगना राणावत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म जिसने लगभग 970 मिलियन की कमाई की थी।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
फिल्म ने लगभग 2.4 बिलियन की कमाई की थी।
प्रति एक फिल्म फ़ीस
बॉलीवुड में शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक कंगना राणावत एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेती है। कहा जा रहा है की फिल्म थलाइवी के लगभग 20 करोड़ रुपये लिया है।
बॉलीवुड में फिल्म सांवरिया से करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर आज बॉलीवुड के सबसे हिट एक्ट्रेसेस में से एक है। हालंकि, उनकी सांवरिया फिल्म कामयाब नहीं रही थी लेकिन, बाद में उनकी फिल्म बेहद ही कामयाब रही। आज वो सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक है।
प्रमुख फिल्म्स
दिल्ली 6 में सोनम कपूर को उनके काम के लिए पहली बार सकारात्मक समीक्षा मिली। इसके बाद रांझणा और नीरजा उनके लिए एक गेम-चेंजर फिल्म था।
आई हेट लव स्टोरीज
रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म आई हेट लव स्टोरीज़ ने ने दुनिया भर में लगभग 752 मिलियन की कमाई की थी।
रांझणा
फिल्म ने सोनम कपूर की बहुत प्रशंसा की गई। इस फिल्म ने लगभग 1 बिलियन की कमाई की थी।
नीरजा
सोनम कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक नीरजा ने दुनिया भर में लगभग 1.35 बिलियन की कमाई की थी।
प्रति एक मूवी फीस
कहा जाता है की सोनम कपूर एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये लेती हैं।
तापसी पन्नू भिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली तापसी पन्नू आज बॉलीवुड में फेमस एक्ट्रेस हैं।
प्रमुख फिल्म्स
तापसी पन्नू की पिंक सबसे बेहतरीन फिल्मों में से के फिल्म है। इसके बाद द गाजी अटैक, जुडवा 2, और मिशन मंगल जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया।
पिंक
तापसी पन्नू की फिल्म पिंक ने लगभग सौ करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म थी।
जुडवा 2
तापसी पन्नू ने वरुण धवन ने भारत में लगभग 1.35 बिलियन की कमाई करने में कामयाब रही थी।
नाम शबाना
पसी पन्नू और मनोज बाजपेयी की फिल्म नाम शबाना फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने लगभग 85 करोड़ की कमाई की थी।
बदला
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.3 बिलियन की कमाई की थी।
मिशन मंगल
मल्टी-स्टारर ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया हासिल की थी। इस फिल्म ने लगभदो बिलियन की कमाई की थी।
प्रति मूवी फ़ीस
कहा जाता है कि तापसी पन्नू एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रूपये लेती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,filmfare.wwmindia.com,static.toiimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।