
हिंदू धर्म में पैर, हाथ और गले में धागे पहनने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है और अमूमन लोगों को आपने हाथ और पैर में काला धागा पहने देखा होगा। मगर हिंदू धर्म में केवल काला धागा ही महत्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि और भी कई रंग के धागे पहने जाते हैं और इनके अर्थ अलग-अलग होते हैं।
अगर आपको कोई व्यक्ति हाथों में काले, लाल, पीले, नीले या फिर नारंगी रंग के धागे में नजर आ जाए तो समझ जाएगा कि उसने किसी विशेष वजह से उस धागे को पहना हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किस रंग के धागे का क्या मतलब होता है और उसे पहनने से क्या फल मिलते हैं। इस विषय में हमारी मदद पंडित विनोद सोनी कर रहे हैं। विनोद जी कहते हैं, 'धागा किसी भी रंग का हो, वो होता रक्षासूत्र है और उसे किसी न किसी कठिनाई से बचाने के लिए पहनाया जाता है।'
इसे जरूर पढ़ें: हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माने जाते हैं योग, जानें इनके नाम और इनमें किया जाने वाला काम

लाल रंग मंगल का रंग होता है और हिंदू धर्म में इसे शक्ति का प्रतीक माना गया है। इतना ही नहीं, लाल रंग सुख और समृद्धि का भी प्रतीक होता है और अग्नि का प्रतीक भी इसे माना गया है। ऐसे में कोई भी बड़े-छोटे हवन पूजन में पंडित जी सबसे अंत में हाथों में लाल रंग का रक्षा सूत्र बांधते हैं। इससे आपको जीवन में अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: भारी शनि के कारण जीवन में घट सकती हैं ये गंभीर घटनाएं

नीला रंग शनिदेव का प्रतिनिधित्व करता है और इस रंग का धागा फेंगशुई में भी महत्व रखता है। आमतौर पर शनि के प्रकोप से बचने के लिए और खुद को खराब नजर से बचाने के लिए लोग इस तरह का धागा धारण करते हैं। आप शनिवार के दिन नीले रंग के धागे को धारण कर सकती हैं। इस धागे को धारण करते वक्त आपको शनि के बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए।

पीले रंग का धागा सूर्य का प्रतीक होता है। आमतौर पर बसंत पंचमी के दिन भी सरस्वती पूजा के दौरान पीले रंग का धागा पहनाया जाता है। विद्यार्थियों को इसे जरूर धारण करना चाहिए क्योंकि इससे आपको सूर्य जितना तेज प्राप्त होता है और आप जीवन में एक नए प्रकाश को महसूस कर पाते हैं।

नारंगी रंग का धागा बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनने के लिए हाथों में पहना जाता है। अगर कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो आप बृहस्पति के बीज मंत्रों का उच्चारण करते हुए हाथों में नारंगी रंग का धागा पहन सकती हैं। यह धागा आपको गुरुवार के दिन ही धारण करना चाहिए। नारंगी रंग का धागा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। इसे पहनने से आपको बल मिलता है। आप इस धागे को मंगलवार के दिन भी पहन सकती हैं। हनुमान जी को भी नारंगी रंग अति प्रिय है और हनुमान जी का धागा पहनने पर आप डरमुक्त हो जाते हैं।

काले रंग का धागा नजरबट्टू का काम करता है और इसे बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक को पहनाया जाता है। इसका सीधा अर्थ होता है कि अगर आपको किसी की नजर लगने का डर होता है, तो काला धागा उस नकारात्मक ऊर्जा वाली नजर से आपको बचाता है। इतना ही नहीं, काले रंग का धागा आप हाथ, पैर और गले कहीं भी पहन सकती हैं। इसे आप बाजुओं में भी बांध सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।