Bihar Election 2025: खराब सीवेज से लेकर उबड़-खाबड़ सड़कों तक, बिहार की वोटर स्वाति कुमारी ने बताया विकास से कितना दूर है हमारा शहर

Women Opinion Bihar Election 2025: बिहार चुनाव इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी वहां से रैली की खबरें सुनाई देती हैं, तो कभी गठबंधन की बात सामने आती है। हर किसी पास बिहार चुनाव को लेकर अलग-अलग मुद्दे हैं, जिनकी चर्चा लगाकर चल रही है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो चाहती हैं कि इस बार जो भी सरकार बने वह उनके मुद्दे को भी अच्छे से समझे और उनके लिए कार्य करे। हमने भी बिहार में रहने वाली स्वाति कुमारी से यह जाना कि वो इस बार सरकार से क्या चाहती हैं और किस तरह की परेशानियां हैं जो बिहार की महिलाएं आज भी झेल रही हैं? इस पर उन्होंने कई सारे सवालों के जवाब दिए और महिलाओं के हक की बात की। चलिए आर्टिकल में जानते हैं साल 2025 के इलेक्शन में आने वाली सरकार से बिहार की महिलाएं क्या चाहती हैं? ताकि उनकी बातों को भी सरकार जान सके।
इस चुनाव से आप अपनी और अपने परिवार की ज़िंदगी में क्या सबसे बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं?
हमारे क्षेत्र में लंबे समय से कई मूलभूत समस्याए बनी हुई हैं, जैसे जलभराव, खराब सड़के, सीवेज की गलत मैपिंग और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां जैसे छिनैती सबसे ज्यादा होती है। ये समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं और लोगों के दैनिक जीवन को कठिन बना रही हैं। इस चुनाव में मैं चाहती हूं कि ऐसी सरकार बने जो इन समस्याओं पर गंभीरता से काम करे, ताकि हमारे परिवारों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन मिल सके।
महिलाओं के लिए आप सरकार से कौन-सी नई योजनाएं या सुविधाएं चाहती हैं?
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि विचार व्यक्त करने का मंच दिया जाना चाहिए। मैं चाहती हूं कि सरकार ऐसी नीतियां लाए जो महिलाओं को सामाजिक कल्याण , जन अधिकार और निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनाएं। इससे उनकी कई सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टार्टअप सपोर्ट स्कीम और लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप्स शुरू किए जाएं, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।
क्या आपके क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक हैं? अगर नहीं, तो किन बातों में सुधार जरूरी है?
नहीं, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की परेशानियां अभी भी है। ऐसे में मैं चाहती हूं कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित पब्लिक स्पेस, स्ट्रीट लाइटिंग और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो मैं चाहती हूं कि यहां पर अच्छे हॉस्पिटल और डॉक्टर्स को नियुक्त किया जाए, ताकि बिहार के किसी भी व्यक्ति को बड़ी बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली या अन्य राज्यों में जानें की जरूरत न पड़े। इसके साथ ही, महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता और सुविधाएं प्रदान कराया जाए, ताकि कोई समस्या आए तो इसका हल उनके पास मौजूद हो।
महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए आपके अनुसार क्या कदम उठाए जाने चाहिए?
- महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए सबसे पहले उन्हें सुरक्षा, समान अवसर और सम्मानजनक माहौल देना जरूरी है।
- इसके लिए सरकार द्वारा राजनीतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत है।
- पार्टी स्तर पर आरक्षण के अवसर को बढ़ाए।
- महिलाओं को योग्यता को साबित करने के लिए नए अवसर सरकार द्वारा दिए जानें चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2025: 'बिहार से पलायन का मुख्य कारण ही है...', महिला वोटर जयश्री ने बताई बिहार चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदें
आने वाले बिहार चुनाव में आपके लिए सबसे अहम मुद्दा क्या है और क्यों?
मेरे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है, राज्य की सफाई, रोजगार और विकास। बिहार को अब ऐसी सरकार की जरूरत है जो भ्रष्टाचार और गंदगी से लड़कर राज्य को नई दिशा दे। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करे। ये वो मुद्दे हैं जो आने वाले वर्षों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल सकते हैं।
क्या आपको लगता है कि सरकार ने महिलाओं के लिए पर्याप्त काम किया है? अगर नहीं, तो आप किन बदलावों की उम्मीद करते हैं?
सरकार ने कुछ प्रयास किए हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। महिलाओं को आज भी कई क्षेत्रों में अपनी आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मैं चाहती हूं कि सरकार इस मुद्दे पर भी ध्यान दे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई योजनाएं सरकार द्वारा लाई जाएं। जिनसे महिलाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के अवसर मिलें। गांवों और छोटे शहरों में महिला सशक्तिकरण केंद्र स्थापित करें। और सबसे जरूरी, महिला सुरक्षा कानूनों को जमीन पर सख्ती से लागू करे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Personal
इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2025: 'बिहार से पलायन का मुख्य कारण ही है...', महिला वोटर जयश्री ने बताई बिहार चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।