Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर हुए गौतम विज

Bigg Boss 16: एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टर्नस के साथ बिग बॉस के घर का यह हफ्ता बहुत मजेदार बीता। इस सीजन को शुरुआत से ही फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। फिर चाहे लड़ाई-झगड़ा हो या लव स्टोरी, घरवाले हर हफ्ते नए मिर्च-मसाले पेश कर रहे हैं।
वहीं नॉमिनेशन की बात करें तो पिछले हफ्ते गोरी घर से बेघर हुई थीं। वहीं इस हफ्ते भी एक सदस्य घर को अलविदा कहकर चला जाएगा। यह सदस्य कौन है? चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।
कौन हुआ बेघर
लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गौतम इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं और यही हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने बताया कि उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। उन्हें घर से बाहर निकलता देख सौंदर्या बहुत रोती नजर आई।
कौन-कौन हुआ है नॉमिनेट
हर बार की तरह इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें घरवालों ने एक दूसरे के नॉमिनेट किया। टास्क पूरा होने के बाद अर्चना, गौतम, सौंदर्य और शालीन का नाम सामने आया। इसके बाद हरजिंदगी हिंदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोल करवाई जिसमें लोगों ने बताया कि घर से कौन बेघर हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंःजानें बिग बॉस के कौन से सीजन हुए थे सबसे हिट
क्या कहती है HZ पोल
गौतम और सौदर्या को कई बार फेक कपल कहा जा चुका है। इसके बाद से घरवाले भी गौतम के खिलाफ नजर आ रहे हैं। HZ की पोल के मुताबिक गौतम इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं। 42.9% लोगों का कहना है कि गौतम घर से बाहर हो सकते हैं। जबकि सबसे कम बेघर होने के कयास अर्चना गौतम के लगाए जा रहे हैं।
क्या कहते हैं सोशल मीडिया ट्रेड
सोशल मीडिया पर भी लगातार ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं जिसमें गौतम के घर से बेघर होने के कयास लगाए जा रहे हैं। गौतम के बाद शालीन का नाम भी सामने आ रहा और जिसके बाद दोनों के सपोर्ट भीड़ते नजर आ रहे हैं।
मजेदार होगा वीकेंड का वार
इस हफ्ते के वीकेंड के वार में सलमान खान एक बार फिर सुम्बुल से कुछ प्रश्न पूछते नजर आएंगे। सामने आए प्रोमो में सुम्बुल खुद को घर से बाहर करने की बात करती नजर आ रही हैं।
हालांकि बिग बॉस की ऑफिशियल टीम की तरफ से एलिमिनेशन से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। आखिर में घर से कौन बेघर होता है यह जानने के लिए हमें अभी वीकेंड के वार का इंतजार करना होगा।
इसे भी पढ़ेंःये हैं बिग बॉस की कुछ Most Lovable जोड़ियां, जिन्हें दर्शकों ने किया पसंद
आपको क्या लगता है इस हफ्ते घर से कौन बाहर हो सकता है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।