Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:05 AM IST

बिग बॉस में फेम पाने के बाद गायब हो गए ये सदस्य, जानें कौन है लिस्ट में शामिल

बिग बॉस का शो जितने के बाद भी कई लोगों को इस इंडस्ट्री में काम नहीं मिला।  
Updated:- 2022-10-24, 09:00 IST
image

बिग बॉस का 16वां सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आए दिन शो में कोई न कोई नया ट्विस्ट जरूर आता है, जिससे शो के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ते ही जा रही है। हालांकि, विनर का नाम घोषित होने में काफी समय है, लेकिन कुछ हद तक लोगों ने इसके कयास भी लगा लिए हैं। 

कहा जाता है कि बिग बॉस एक ऐसा शो है, जो लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख देता है। यह शो कंटेस्टेंट्स को वह मुकाम दिलाता है, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। हालांकि, बिग बॉस में ऐसे कई सदस्य आए, जिन्होंने न केवल अच्छा गेम खेला बल्कि शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की। इन सब चीजों के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला और वह बड़े पर्दे से गायब हो गए। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के नाम बताएंगे, जिन्हें रातों-रात सफलता मिली, लेकिन फिर उन्हें कहीं देखा नहीं गया। 

राहुल रॉय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ब्लॉक बस्टर थी। इस फिल्म में लीड रोल में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। इस फिल्म के बाद राहुल रॉय रातों-रात बॉलीवुड का चमकता सितारा बन गए थे। ऐसा लगा कि मानों बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल सकता है। हालांकि, हुआ इसके विपरित। उन्हें फिल्में तो जरूर मिलीं, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई।  साल 2006 में बिग बॉस शुरू हुआ था। राहुल बिग बॉस सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आएं।

हालांकि, यह सीजन दर्शकों को ज्यादा पंसद नहीं आया, लेकिन इस शो के विनर राहुल रॉय बनें। इसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म और शो में नहीं देखा गया। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल सीजन, जिनमें जमकर हुआ प्यार, तकरार और वार

मनवीर गुर्जर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by मनवीर महाराज सिंह 🇮🇳 (@imanveergurjar)

बिग बॉस सीजन 10 हमेशा याद रहेगा। यह सीजन एक नए कॉन्सेप्ट लेकर आया था, जिसमें पहली बार आम आदमी ने हिस्सा लिया था। इस शो में मनवीर गुर्जर भी शामिल हुए थे, जिन्होंने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीता। यह सीजन काफी हिट भी हुआ था। टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़े गए थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि हाई टीआरपी का कारण घर में कॉमनर्स की एंट्री था। 

उनके देसी अंदाज और पक्की यारी के चलते उन्होंने शो का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, सभी को यह लग रहा था कि अब वह टीवी पर छा जाएंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। इस शो के बाद मनवीर गुर्जर को कभी नहीं देखा गया। हालांकि, उनसे जुड़ी कई तरह की खबरें जरूर मीडिया में चलीं। 

इसे भी पढ़ें: जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

आशुतोष कौशिक 

who is ashutosh koshikआशुतोष कौशिक एक एक्टर हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज का सीजन 5 जीता था। इसके बाद वह बिग बॉस के 2 सीजन में नजर आए थे। उनके साथ मोनिका बेदी, राहुल महाजन, संभावना सेठ जैसे कई हस्तियां भी बिग बॉस का हिस्सा बने थे। उन्होंने अपने दमदार गेम के चलते यह शो अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएं।  

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।