जानें बिग बॉस के कौन से सीजन हुए थे सबसे हिट

बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कुछ लोगों को एक घर में बंद कर दिया जाता है। शो में अपनी जगह बनाने के लिए हर कोई तरह-तरह के पैतरे आजमाता है। शो में कंटेस्टेंट्स को कई टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें जीतकर बिग बॉस द्वारा उन्हें कुछ न कुछ विशेष अधिकार मिलते हैं। यह शो बिग ब्रदर से कॉपी किया गया है। बिग बॉस के कई ऐसे सीजन रह चुके हैं जो बेहद हिट थे। इन सीजन की टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन-से सीजन रहे सबसे हिट और इसके पीछे क्या कारण था।
बिग बॉस सीजन 8
कॉमनर बनाम सेलिब्रिटी-सीजन 10
View this post on Instagram
बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि घर में फेमस चेहरों के साथ आम आदमी ने भी भाग लिया था। कहते हैं न जब एक आम आदमी अपनी ताकत दिखा दे तो उसके आगे सब फीके पड़ जाते हैं। इसी तरह बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर की एंट्री हुई थी, जिसके बाद घर के अंदर बहुत कुछ नया देखने को मिला। मनवीर और मन्नू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस सीजन में ओम बाबा भी आए थे, जिन्होंने जनता का खूब मनोरंजन किया। ऐसा नहीं है कि इस सीजन में लड़ाईयां नहीं हुई लेकिन हर झगड़े का अपना ही एक अलग मुद्दा था। यही कारण है कि शो को जमकर टीआरपी मिली थी।
इसे भी पढ़ें: कनाडा में बैंक की नौकरी छोड़ कम किया 45kg वजन, चलिए जानते हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम विज से जुड़े कुछ बातें
बिग बॉस सीजन 13
इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस की कुछ Most Lovable जोड़ियां, जिन्हें दर्शकों ने किया पसंद
बिग बॉस सीजन 11
View this post on Instagram
बिग बॉस सीजन 11 को भला कौन भूल सकता है। यह कहा जा सकता है कि यह सीजन शिल्पा शिंदे बनाम विकास गुप्ता था। दोनों के बीच की तकरार ने शो को खूब टीआरपी दी थी। केवल यही दोनों ही नहीं 'आवाम सब जानती है' का डायलॉग बोल अर्शी ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram-realsidharthshukla, welcometogauthamcity & imanveergurjar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।