बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे जरूर आते हैं जिनको लोग बहुत पसंद करते हैं। इस बार के सीजन में आए अब्दु रोजिक को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लंबाई की बात करें तो अब्दु रोजिक बहुत छोटे दिखते हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस ने सभी को दीवाना बनाया हुआ है। चलिए जानते हैं अब्दु रोजिक कहां से हैं, क्या करते हैं और इतने बड़े स्टार कैसे बन गए हैं।
तजाकिस्तान के रहने वाले हैं अब्दु रोजिक
View this post on Instagram
बहुत से लोगों को लगता है कि अब्दु रोजिक भारत के रहने वाले हैं। बता दें कि ऐसा नहीं है और वो तजाकिस्तान से हैं। वह बॉक्सर और प्रोफेशनल सिंगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी रिल्स इतनी वायरल हुई की आज उन्हें भारत जैसे ढेर सारे देशों के लोग जानते हैं। उनका नेचर इतना कूल है कि लोगों ने उनका नाम छोटा भाईजान रख दिया है।
इसे भी पढ़ेंः जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
अब्दु रोजिक को करना पड़ा दिक्कत का सामना
लंबाई कम होने की वजह से अब्द ुरोजिक को बच्चपन में बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टीचर्स उन्हें पढ़ाने से इंकार करती थी क्योंकि सबको लगता था कि वो आगे चलकर कुछ नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं उनकी क्लास के बच्चे भी उन्हें बहुत बार परेशान करते थे। हालांकि अब उन्होंने इस मुकाम को हासिल करके सबको चुप करा दिया है।
अब अब्दु बन गए हैं स्टार
17 साल की उम्र तक अब्दु रोजिक अपने परिवार की मदद करने के लिए ताजिकिस्तान के बाजारों में गाना गाते थे। इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार की यास्मीन साफिया ने उनकी मदद की। आज अब्दु सोशल मीडिया स्टार हैं और उन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं।
शानदार लाइफ जीते हैं अब्दु
अब्दु के इंस्टाग्राम पर मौजूद रिल्स और फोटोज देखकर साफ हो जाता है कि अब उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है। वह बढ़िया लग्जरी लाइफ का आनंद ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 16: उतरन सीरियल में 'इच्छा' बनी Tina Datta असल जिंदगी में हैं ऐसी
लोगों को तो बिग बॉस 16 के सीजन में अब्दु रोजिक का गेम बहुत पसंद आ रहा है। आपका उनके बारे में क्या कहना है, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Abdu Rozik/Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।