26 जुलाई 2025, कारगिल दिवस के मौके पर दैनिक जागरण की खास पहल भारत रक्षा पर्व पर पूरे देश में 60 अलग-अलग जगहों पर एक साथ तिरंगा फहराया गया। कारगिल दिवस पर हजारों लोगों ने मिलकर वीर जवानों को याद किया। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि देशभक्ति का ऐसा जज्बा था जिसने देशवासियों को एक साथ जोड़ा।
स्कूलों के मैदान से लेकर शहरों के चौराहों तक, बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान हर किसी ने हाथों में तिरंगा लेकर सैनिकों को सलाम किया, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। एक ही समय पर 60 जगह तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान का वह पल बहुत खास और गर्व से भरा था, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
कारगिल दिवस पर जवानों दी गई श्रद्धांजलि
यह पहल सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं थी, बल्कि एक मजबूत संदेश भी था कि हमारी आजादी अनमोल है और सैनिकों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत रक्षा पर्व के मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए, डांस किए और वादा किया कि वह भी उन्हीं मूल्यों को अपनाएंगे जिनके लिए हमारे जवान लड़ते हैं।
इस कार्यक्रम का मकसद देश के नागरिकों और सैनिकों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करना है। जिससे हर कोई महसूस कर सके कि सेना के लोग हमारे पने हैं और उनकी वीरता को पहचानना और सम्मान देना हमारा फर्ज है।
क्या है भारत रक्षा पर्व?
दैनिक पिछले कई सालों से भारत रक्षा पर्व मनाता आ रहा है। यह कोई एक दिन का इवेंट नहीं है, बल्कि देश और सेना के बीच एक इमोशनल और खास रिश्ता बनाने की परंपरा है। यह रक्षाबंधन की भावना से भी जुड़ा है, जहां आम नागरिक सैनिकों को राखी बांधकर कहते हैं, हम आपके साथ हैं।
गांव से लेकर शहरों तक, स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक, बच्चे राखियां बनाते हैं, चिठ्ठियां लिखते हैं, रैलियां निकालते हैं और अपने अंदाज में जवानों के लिए प्यार के साथ सम्मान जताते हैं।
यह पर्व हमें याद दिलाता है कि देश की रक्षा सिर्फ सेना की नहीं है, बल्कि हम सबकी है। सैनिकों को सम्मान देना, उनका हौसला बढ़ाना और उनके बलिदान को याद रखना यही सच्ची देशभक्ति है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों