herzindagi
image

शार्ट टेम्पर्ड बच्चों को हैंडल करने के ये 3 तरीके हैं बेस्ट, आज से अपनाएं और करें उनका गुस्सा कम

शार्ट टेम्पर्ड बच्चों को हैंडल करना अधिकतर पेरेंट्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आपके बच्चों को भी हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा आने लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप कुछ टिप्स को फॉलो कर अपने बच्चों के इस व्यवहार को ठीक कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-10-03, 16:41 IST

अधिकतर माता पिता अपने बच्चों के गुस्से की वजह से काफी परेशान रहते हैं और वह बच्चों के इस व्यवहार को कम करने के लिए कई प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई प्रयास के बाद भी बच्चे की गुस्सा करने की आदत सही नहीं होती हैं। अगर आपका बच्चा भी हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा हो जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों के गुस्से को कंट्रोल कर सकती है।

बच्चों की भावनाओं को समझें

अगर आपका बच्चा भी हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाता है और चिढ़ने लगता है, तो आपको परेशान होने के बजाय सबसे पहले अपने बच्चों की भावनाओं को समझना चाहिए। आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आपका बच्चा हर छोटी-छोटी बात पर क्यों गुस्सा करने लगता है। अगर आपको एक बार कारण पता चल जाएगा या आप उसकी भावनाओं को समझ जाएंगी, तो उसके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। अगर बच्चा आपकी वजह से गुस्सा हो जाता है, तो ऐसी चीज बिल्कुल ना करें, जिससे आपके बच्चों को जल्द गुस्सा आ जाए।   

1 - 2025-10-03T155614.043

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो 

बच्चे को दूसरी एक्टिविटी में उलझाएं 

अगर आपका बच्चा भी हर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगता है, तो अब आप शांति से उसे बैठकर समझा सकती हैं। जब भी बच्चा गुस्सा करता है, तो अधिकतर महिलाएं अपने बच्चों को चिल्लाने या मारने लगती हैं।  ऐसे में आपको चिल्लाने के बजाय कुछ समय के लिए अपने बच्चे को दूसरी एक्टिविटी में उलझने की कोशिश करें। आप अपने बच्चे के साथ कोई इनडोर गेम खेल सकती हैं। आप चाहें तो उसके साथ मूवी, कार्टून या कोई सीरियल देख सकती हैं। इससे बच्चे का मन बहलेगा और बच्चा गुस्सा नहीं करेगा।

जरूरत से ज्यादा रोक-टोक न लगाएं 

यही नहीं अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों पर जरूरत से ज्यादा रोक-टोक लगना शुरू कर देते हैं और इसी वजह से बच्चे हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा होने लगते हैं। आपको अपने बच्चे के व्यवहार को समझना चाहिए और उन पर हर छोटी-छोटी चीजों की रोक-टोक नहीं लगाना चाहिए। रोक टोक की वजह से बच्चा माता पिता से चिढ़ता है और दूर जाने की कोशिश करता है। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों के व्यवहार में बदलाव ला सकती हैं।   

2 - 2025-10-03T155611.169

यह भी पढ़ें:  Parenting Tips: बच्चों की जासूसी कहीं कर न दें आपके रिश्ते को खराब, इन टिप्स की मदद से बनाएं अपने बॉड को मजबूत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Credit -  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।