इस गमले में लगाएं तुलसी का पौधा, हर मौसम में होगी अच्छी ग्रोथ

भारतीय लोगों के लिए तुलसी का पौधा एक पूजनीय पौधा होने के साथ-साथ एक औषधीय पौधा भी है। तुलसी की जड़ से लेकर पत्ते और फूल तक को सेहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए लगभग हर हिन्दू घर में यह पौधा लगा होता है।
तुलसी का पौधा कई लोग गमले में लगाते हैं। खासकर शहर के लोगों के पास जगह न होने की वजह से वो गमले में ही तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन कई बार गलत गमले में पौधा लगाने की वजह से तुलसी का पौधा ख़राब हो जाता है या मर जाता है। ऐसे में सही गमले का चुनाव करना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस गमले में लगाना चाहिए ताकि पौधा ख़राब न हो और हमेशा हरा-भरा रहे। आइए जानते हैं।
तुलसी लगाने के लिए सही गमला क्या है?
- अगर आप चाहते हैं कि किसी भी पौधे की तरह तुलसी का पौधा भी हमेशा हरा-भरा रहे और ग्रोथ भी अच्छी हो तो फिर गमला या ग्रो बैग का सही चुनाव करना बहुत ज़रूरी है।
- आमतौर पर तुलसी का पौधा लगाने के लिए मिट्टी का गमला ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। मिट्टी का गमला इस्तेमाल करने से पौधे को उपयुक्त पोषक तत्व मिलते रहते हैं।
- मिट्टी का गमला तापमान के अनुसार बेस्ट माना जाता है। किसी भी सीजन में किसी भी पौधे को लगाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इससे गमले में पानी का ड्रेनेज भी ठीक से होता और पौधे को कोई नुकसान नहीं होता है।
- अगर मिट्टी के गमले की जगह प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल करते हैं तो तुलसी के पौधे की ग्रोथ कभी भी रुक सकती है। प्लास्टिक के गमले हवा को अवशोषित नहीं करते हैं जिकसी वजह से पौधा ख़राब हो जाता है।
- प्लास्टिक का गमला इस्तेमाल करते हैं तो तेज धूप की वजह से ओवरवाटरिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे तुलसी का पौधा कभी भी ख़राब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें
क्या तुलसी का पौधा लगाने के लिए ग्रो बैग सही होता है?
तुलसी का पौधा उगाने के लिए फैब्रिक ग्रो बैग को बेस्ट माना जाता है। आपको बता दें कि ग्रो बैग कपड़े और प्लास्टिक के मटेरियल से बना होता है। इस बैग में ड्रेनेज सिस्टम फिक्स होता है।
फैब्रिक ग्रो बैग वजन में हल्के तो होते ही है साथ में यह हवा को बहुत जल्दी से अवशोषित करते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधे की जड़ को भी मजबूती मिलती है और ग्रोथ भी अच्छी होती है। (तुलसी का पौधा घर में इस दिन लगाएं)
ग्रो बैग का आकार कैसा होना चाहिए?
किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ और हर मौसम में हरा-भरा रखने के लिए गमले का आकार या फिर ग्रो बैग का आकार बहुत मायने रखता है। तुलसी की जड़ और लम्बाई समय-समय पर बढ़ती रहती है ऐसे में गमले का चुनाव करना भी बहुत ज़रूरी है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने के लिए लगभग 9 गैलन यानी लगभग 10 इंच लम्बाई और चौड़ाई वाले ग्रो बैग का इस्तेमाल करना बेस्ट माना जाता है। इसके लिए आप 10x10 का गमला इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
एक गमले या ग्रो बैग में कितने बीज लगाएं?
कई लोग एक गमले या ग्रो बैग में तीन से चार बीज को लगा देते हैं। उन्हें लगता है कि 3-4 बीज लगाने के बाद एक न एक बीज सही से उग जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि एक गमले या एक ग्रो बैग में एक बीज से अधिक नहीं लगाना चाहिए। इससे बीज के साथ-साथ पौधे की ग्रोथ भी बाधित हो सकती है। अगर गमला कुछ अधिक ही बड़ा है तो फिर आप 2 बीज लगा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@hz)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।