घर की साफ-सफाई में पोछा लगाना सबसे जरूरी कामों में से एक है, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी फर्श पर चिपचिपापन रह जाता है। यह धूल और गंदगी को फिर से अपनी ओर खींचता है, जिसके कारण फ्लोर और भी ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे सारी मेहनत बेकार हो गई और फर्श पर जमी हुई गंदगी पूरी तरह से साफ नहीं हुई। आमतौर पर लोग पोछा लगाने के लिए सिर्फ पानी या साधारण फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, पर इससे कुछ जिद्दी दाग और चिपचिपी परत इनसे पूरी तरह से हट नहीं पाती। यह समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने घरेलू नुस्खे भी अपनाकर थक जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ काम नहीं आता है। अगर पोछा लगाने के बाद आपका फर्श भी चिपचिपा रहता है, तो चलिए हम आपको यहां कुछ टिप्स बताते हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपका फ्लोर एकदम सूखा-सूखा और चमकता हुआ दिखे, तो आपको अपनी पोछे के पानी की बाल्टी में कुछ खास चीजें मिलाने की जरूरत है। इस आर्टिकल में बताई गई 3 सामान्य घरेलू चीजें आपके फर्श को गहराई से साफ करने के साथ-साथ उसे बैक्टीरिया-मुक्त भी बना सकती हैं। तो आइए इन जादुई चीजों के बारे में जानते हैं।
चिपचिपे फर्श को चमकाने का देसी नुस्खा
फर्श को चमकाने के लिए आप पोछे के पानी में थोड़ी नीम जूस, नींबू और नमक मिला सकती हैं। यह घरेलू नुस्खा आपके फर्श को साफ कर उसे कीटाणु रहित और सुगंधित भी बनाएगा। दरअसल, नीम अपने जीवाणुरोधी और कीटाणुनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। नीम जूस फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से फर्श को सैनिटाइज करता है और अप्रिय गंध को दूर करता है।
नीम के अलावा, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनर और डीग्रेजर है। इसके अलावा, नमक एक प्राकृतिक अपघर्षक और सफाई एजेंट के रूप में काम करता है। यह दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। फर्श को प्राकृतिक चमक देता है। पूरे घर में एक ताजी और स्वच्छ खुशबू फैलाता है। वहीं, नमक पानी को कठोर होने से बचाता है और डिटर्जेंट के प्रभाव को बढ़ाता है। यह फर्श पर जमी गंदगी और मैल को ढीला करने में मदद करता है। सूक्ष्मजीवों को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-Easy Cleaning Hacks: पोछे के पानी में मिला दें किचन में रखी ये 5 चीजें, जर्म्स फ्री हो सकता है घर का कोना-कोना
पोछे के पानी में कैसे मिलाएं नीम, नमक और नींबू
- एक बाल्टी में सामान्य मात्रा में पानी लें, जितना आप पोछा लगाने के लिए उपयोग करती हैं।
- इसके बाद, 1 या 2 ताजे नींबू का रस सीधे पोछे के पानी में निचोड़ लें।
- पोछे के पानी की बाल्टी में 1-2 चम्मच साधारण नमक मिलाएं।
- कुछ ताजी नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छानकर जूस अलग कर लें। फिर, बाल्टी में ज्यादा नहीं बस 2 चम्मच नीम जूस मिलाएं।
- इस सभी सामग्री को पानी में अच्छी तरह से मिला लें ताकि वे घुल जाएं।
इसे भी पढ़ें-पानी में इन दो चीजों को 1-1 चम्मच मिलाकर घर में लगाएं पोछा, शीशे जैसा चमक सकता है फर्श
पोछा लगाने का तरीका
- पोछे का पानी तैयार करने के बाद, आप इससे फ्लोर की सफाई कर सकती हैं।
- बस, इस मिश्रण से अपने फर्श पर सामान्य तरीके से पोछा लगाएं।
- पोछा लगाने के बाद फर्श को हवा में सूखने दें। आप देखेंगी कि फर्श न केवल चिपचिपाहट से मुक्त है, बल्कि वह सूखा-सूखा और चमकता हुआ दिख रहा है।
- हफ्ते में एक या दो बार इस मिश्रण का उपयोग करने से आपका फर्श हमेशा साफ, चमकदार और कीटाणु मुक्त रहेगा।
इसे भी पढ़ें-नहीं पड़ेगी पुरानी फर्श को घिसने की जरूरत, अगर पोंछे के पानी में इन चीजों को डालकर करेंगी सफाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों