साफ-सुथरा और चमकदार फर्श भला किसको पसंद नहीं होता है। ऐसे में, महिलाएं अपने घर को चमकाने के लिए काफी मेहनत करती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि पोंछा लगाने के बाद फर्श पर वो चमक नहीं आती, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, और कभी-कभी तो दाग-धब्बे भी रह जाते हैं, लेकिन आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको घर में मौजूद उन दो आम चीजों के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने फर्श को बिल्कुल शीशे जैसा चमका सकती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। आपको बस सिर्फ 1-1 चम्मच ये चीजें पोछे के पानी में मिलाना है और फिर देखिए फर्श का कमाल। इससे पोछा लगाने के बाद, आपका फर्श न सिर्फ बेदाग हो जाएगा, बल्कि उसकी चमक देखकर भी आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं उन 2 जादुई चीजों के बारे में और इस्तेमाल के तरीके भी यहां जानेंगे।
पोछे के पानी में किन दो चीजों को मिलाने से चमक सकता है फर्श?
घर का फर्श अगर साफ और चमकदार हो तो इससे पूरे घर में रौनक आ जाती है। फर्श को हमेशा बेदाग और शीशे जैसा चमकाने के लिए पोछे के पानी में दो चीजें- नींबू का रस और नीम की पत्ती का रस मिलाना होगा। इसका बस 1-1 चम्मच मिलाकर ही आप मिनटों में जादू देख सकती हैं। यह घरेलू नुस्खा केमिकल वाले क्लीनर से कई ज्यादा बेहतर और असरदार है। इससे आपका फर्श कीटाणु-मुक्त भी रहेगा।
इसे भी पढ़ें-पोछे के पानी में नमक के साथ मिलाएं ये 2 चीजें, शीशे जैसा चमकेगा फर्श और कीटाणुओं का भी होगा सफाया
फर्श को चमकाने के लिए घर में कैसे तैयार करें पोंछे का पानी?
- यह तरीका बेहद आसान है और इसे कोई भी आसानी से अपना सकता है।
- स्टेप 1- एक बाल्टी में उतना पानी लें, जितना आप सामान्य रूप से पोछा लगाने के लिए इस्तेमाल करती हैं।
- स्टेप 2- इस पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ताजी नीम की पत्ती का रस अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे नीम की ताजी पत्तियों को पानी के साथ पीसकर छान लें।
- स्टेप 3- इस मिश्रण में अपने पोछे को भिगोएं और अच्छी तरह निचोड़कर सामान्य तरीके से पूरे फर्श पर पोंछा लगाएं।
इस घरेलू मिश्रण से पोंछा लगाने के फायदे
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। पोछे के पानी में नीम का रस मिलाने से फर्श पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और फंगस खत्म होते हैं, जिससे आपका घर अधिक स्वच्छ और स्वस्थ बनता है। इसकी तेज गंध से कीट-पतंगों और छोटे कीड़ों को भी घर से दूर रखने में मदद कर सकती है, खासकर गर्मियों और बरसात के मौसम में तो यह नुस्खा बेहद असरदार है। इससेपोछा लगाने के बाद घर में नींबू और नीम की एक हल्की और ताजगी भरी खुशबू फैल जाएगी।
इसे भी पढ़ें-पोछे के पानी में मिला दें किचन में रखी ये 5 चीजें, जर्म्स फ्री हो सकता है घर का कोना-कोना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों