बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज को शादी के लिए किया प्रपोज, वायरल हुई मिहिका-राणा की ये तस्वीर

फिल्म बाहुबली साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती ने भल्लाल देव का किरदार निभाया था और नेगेटिव रोल में उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही थी। इन किरदार ने उन्हें सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता दिलाई। राणा दग्गुबाती अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। राणा ने सोशल मीडिया पर अपनी रिलेशनशिप के बारे में बताया है। राणा ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है और इसकी क्यूट तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर किया अपने प्यार का इजहार
View this post on Instagram
राणा दग्गुबाती ने अपनी सगाई का ऐलान करते हुए आज अपनी रिलेशनशिप के बारे में बताया है। अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज की तस्वीर पोस्ट करते हुए राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'और उसने हां कह दिया।' दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले राणा दग्गुबाती की रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की खबरें सामने नहीं आई थीं, अब उन्होंने अचानक अपनी सगाई की खबर देकर फैन्स को खुश कर दिया है। अगर मिहिका बजाज की बात करें तो वह बिजनेस वुमन हैं। उनका जन्म और लालन-पालन हैदराबाद में हुआ है। मिहिका Dew Drop Design Studio की फाउंडर हैं, जो इंटीरियर डिजाइनिंग और इवेंट मैनेजमेंट फर्म है।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की इन 2 खूबसूरत हिरोइन्स के फैन हैं बाहुबली 'प्रभास', पुरानी क्लासिक फिल्म है पसंद
मिहिका बजाज ने इंटीरियर डिजाइनिंग में किया है मास्टर्स
अगर उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने चेल्सी यूनिवर्सिटी से इंटीरियर डिजाइन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। मिहिका की मां बंटी बजाज, कृसला ज्वेल्स नाम से एक वस्त्र आभूषण ब्रांड की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं। मिहिका की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छी-खासी दोस्ती है। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के फंक्शन में हिस्सा लिया था और इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। सोनम के पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, अंशुला कपूर, हर्षवर्धन कपूर भी मिहिका के शुभचिंतकों में से एक हैं। इसके अलावा वह सागरिका घटगे, कियारा आडवाणी, मसाबा गु्प्ता जैसे चर्चित सेलेब्रिटीज से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
इसे जरूर पढ़ें: Celeb Flashback: इस गाने की शूट के लिए 30 बार करिश्मा कपूर ने बदली थी अपनी ड्रेस
राणा दग्गुबाती के सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने के कुछ ही देर में कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई संदेश देने शुरू कर दिए। श्रुति हासन ने लिखा 'बधाई'। इसी तरह हंसिका मोटवानी, कियारा आडवाणी, तमन्ना भाटिया, सामंथा रूथ प्रभु, काजल अग्रवाल और पुलकित सम्राट ने भी राणा दग्गुबाती को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अनिल कपूर ने बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई मेरे बेटे .. मैं बहुत खुश हूं, आप दोनों के लिए। राणा के करीबी दोस्त और पॉपुलर तेलुगु स्टार राम चरण ने इंस्टाग्राम पर राणा और मिहिका की वायरल तस्वीर शेयर करके उन्हें बधाई दी है।
ट्विटर पर राणा के फैन्स और शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और इसकी के चलते ट्विटर पर #CongartulaionsRana ट्रेंड कर रहा है। मुमकिन है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द ही राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी की खबर सुनने को मिले।
इससे पहले राणा दग्गुबाती त्रिशा कृष्णन के साथ रिलेशनशिप में थे। 35 साल के एक्टर राणा ने 'कॉफी विद करण' अपने ब्रेकअप के बारे में चर्चा की थी और कहा था, 'वह एक दशक से मेरी दोस्त है। हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं और थोड़े समय के लिए डेट भी कर रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि बात बनी नहीं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो राणा दग्गुबाती जल्द ही फिल्म "हाथी मेरे साथी" में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे जरूर शेयर करें, अपने चहेते सेलेब्स के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Instagram(@ranadaggubati,@miheeka.bajaj)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।