अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में नव-निर्मित देवालयों में देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर, राम दरबार सहित कुल 8 देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस आध्यात्मिक महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को और भी पवित्र बना दिया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने जानकारी दी है कि मंदिर परिसर के पहले तल पर स्थित राम दरबार और अन्य 5 देवी-देवताओं के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य आयोजन 5 जून 2025 को किया गया है। सभी देवी-देवताओं को अपने-अपने भव्य भवनों में विराजमान कराया गया। गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम को उनके बाल स्वरूप में स्थापित किया गया था। अब इस दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में भगवान राम को उनके राजा के रूप में सिंहासन पर विराजमान किया गया है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर परिसर में किन-किन देवी-देवताओं की उपस्थिति हो गई है और उनका क्या महत्व है।
101 ऋत्विजों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न
राम दरबार सहित अन्य 7 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उन्होंने गंगा दशहरा के दिन यानी 5 जून को सर्वश्रेष्ठ बताया गया। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा आयोजन वैदिक विधानों के अनुरूप तीर्थराज प्रयाग, काशी, देवप्रयाग, हरिद्वार, अयोध्या और देश के अन्य धार्मिक स्थलों से आमंत्रित 101 ऋत्विजों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें-अयोध्या राम मंदिर से सरकार को कितना मिलता है टैक्स? आंकड़े जानकर आप भी नहीं कर पाएंगे विश्वास
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में इन देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना
इस पवित्र प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में रामलला के साथ जिन प्रमुख देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी, वे इस प्रकार हैं-
- श्रीराम दरबार: इसमें भगवान श्रीराम (राजा रूप में), माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और पवनपुत्र हनुमान जी शामिल हैं।
- शिवलिंग: भगवान शिव को समर्पित।
- गणपति: विघ्नहर्ता भगवान गणेश का विग्रह।
- हनुमानजी: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की स्वतंत्र प्रतिमा।
- सूर्य देव: प्रत्यक्ष देव सूर्य नारायण।
- देवी भगवती: शक्ति की देवी मां भगवती।
- अन्नपूर्णा: अन्न और समृद्धि की देवी मां अन्नपूर्णा।
राम मंदिर को लेकर भविष्य की योजनाएं
राम मंदिर परिसर का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। मुख्य मंदिर के बाद, परकोटे के अंदर बनने वाले इन उप-मंदिरों और अन्य सुविधाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन मंदिरों में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी क्रम में की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूरा परिसर धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार निर्मित हो, ताकि यह श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करे। अयोध्या का राम मंदिर अब सिर्फ भगवान राम का धाम नहीं, बल्कि सनातन धर्म के विभिन्न पहलुओं को समेटे एक वृहद तीर्थ स्थल बनने जा रहा है, जहां हर श्रद्धालु को शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव होगा।
इसे भी पढ़ें-बच्चों के साथ जून में श्री राम के दर्शन करने का बना रही हैं प्लान, तो एक बार इस टूर पैकेज का बजट जरूर देख लें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों