Avoid These Mistakes While Operating Washing Machine: वॉशिंग मशीन को यूज करने का अपना एक तरीका होता है। इसे सही से इस्तेमाल ना किया जाए, तो मशीन जल्दी खराब हो सकती है। वॉशिंग मशीन को अगर लंबा चलाना है, तो सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी वॉशिंग मशीन को नुकसान पहुंचाती हैं। ये गलतियां सुनने में भले ही छोटी लगें, लेकिन इनका मशीन की उम्र पर गहरा असर पड़ता है।
वॉशिंग मशीन चलाने से जुड़ी ये गलतियां वे लोग भी करते हैं जो सालों से मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में, इन गलतियों को जानना और उनसे बचना आपकी मशीन और आपके पैसे, दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन लंबे वक्त तक चले, तो इसके लिए आपको भूल से भी 4 गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए जानें, वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करते हुए कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?
यह भी देखें- मैले हुए कपड़े धुलने के बाद वॉशिंग मशीन का हाल हो गया है बेहाल, साफ करने में ये 2 ट्रिक आ सकती है काम
अक्सर लोग वॉशिंग मशीन में कपड़ों को ठूंसकर धोते हैं। वॉशिंग मशीन में एक लिमिट में कपड़े डालने चाहिए। ज्यादा कपड़े डालने से वो सही से धुलेंगे नहीं।इस गलती से मोटर पर लोड पड़ेगा और महंगे पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं। मशीन पर एक्स्ट्रा लोड ना डालें।
मशीन में कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे मशीन में मैल जम जाता है। डीस्केलर की मदद से मशीन को साफ करें। इसके इस्तेमाल से वॉशिंग मशीन की लाइफ बढ़ जाती है। डीस्केलर का इस्तेमाल करते हुए मशीन में कपड़े ना धोएं। मशीन में गंदगी फंसी रहने के कारण वो जल्दी खराब हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करते हुए हमेशा एक स्टैंड या ट्रॉली का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे वॉशिंग मशीन की बॉडी पर जंग नहीं लगता। वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हुए उस पर पानी गिरता रहता है, ऐसे में जंग का खतरा बना रहता है। सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्टैंड रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
अक्सर लोग वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं और पूरी बॉडी को भी पानी से ही धो देते हैं। सफाई करते हुए मशीन के कंट्रोल पैनल को गलती से भी गीला ना करें। कंट्रोल पैनल मशीन को ऑपरेट करता है। ऐसे में इसे गीला बिल्कुल ना करें।
यह भी देखें- कपड़े सुखाते वक्त जोर से हिलती है वॉशिंग मशीन? बिना मैकेनिक बुलाए इन आसान तरीकों से करें ठीक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।