वॉशिंग मशीन की डीप क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल करें ये 3 चीजें, मशीन के साथ कपड़े भी रहेंगे बिल्कुल साफ

What is The Best Way to Clean a Washing Machine: वॉशिंग मशीन से कपड़ों को धोने का काम काफी आसान हो जाता है। इसकी वजह से महिलाएं अपने लिए समय भी बचा पा रही हैं। हालांकि, कपड़ों को साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का खुद भी साफ होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग तो कभी वॉशिंग मशीन को साफ ही नहीं करते। इसकी वजह से मशीन में कपड़े धोने की बजाय और गंदे हो जाते हैं।
अगर आपकी मशीन में भी कपड़े धोने के वक्त और भी ज्यादा गंदे हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी मशीन को डीप क्लीनिंग की जरूरत है। ऐसे में आपको बाहर से टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं है। आप खुद से ही वॉशिंग मशीन की सफाई कर सकते हैं। आइए जानें, वॉशिंग मशीन को घर पर खुद से कैसे साफ करें?
यह भी देखें- इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत
डीस्केल से खुद चमकेगी वॉशिंग मशीन

वॉशिंग मशीन को लंबे वक्त तक इस्तेमाल करने से उसके अंदर डिटर्जेंट और पानी से गंदगी जम जाती है। इसे क्लीन करने के लिए आप डीस्केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीस्केल अपने नाम की ही तरह मशीन से साबुन और पानी की गंदगी को दूर करता है। यह लिक्विड और पाउडर दोनों ही फॉर्म में आता है। यह मशीन की सॉफ्ट सर्विसिंग करता है।
मशीन की करें हार्ड सर्विस
अगर आपकी वॉशिंग मशीन काफी पुरानी है और उसकी लंबे वक्त से सर्विसिंग नहीं हुई है, तो आप उसकी हार्ड सर्विस करते हैं। इसके लिए आप किसी भी लोकल मकैनिक या टेक्नीशियन को घर बुला सकते हैं। इसके लिए मशीन को पूरा खोलकर उसकी सफाई की जाती है। इससे आपकी मशीन काफी हद तक नई जैसी लगने लगी है।
वॉटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल करें

अगर आपकी मशीन कुछ वक्त पुरानी है, तो उसे साफ रखने के लिए आप वॉटर सॉफ्टनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप हर 15 दिन में यूज कर सकते हैं। इसके लिए पहले डीस्केल का इस्तेमाल करें फिर वॉटर सॉफ्टनर डालें। इससे मशीन को हार्ड सर्विसिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल फुली ऑटोमैटिक वॉशिग मशीन में ही किया जा सकता है।
यह भी देखें- सिलाई मशीन की सफाई और ऑयलिंग ऐसे करें, नहीं होगी कभी खराब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।