Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं

Shani Aur Rahu Ki Yuti In Hindi: ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में कई तरह की शुभ और अशुभ घटनाओं को जन्म देता है।
जहां अकेला ग्रह कुछ परिणाम दर्शाता है तो वहीं कुछ परिस्थितियां ग्रहों की युति से जन्म लेती हैं और अपना असर दिखाती हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको शनि और राहु की कुंडली में युति के कारण दिखने वाले प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि शनि और राहु का कुंडली में मिलान जीवन में कई बदलाव लेकर आता है।
- शनि देव को न्याय के देवता माना गया है और शनि का कुंडली में होना कर्म फलों के भुगतने के रूप में।
- वहीं, राहु को पाप ग्रह माना जाता है। राहु का कुंडली में होना व्यक्ति के लिए बहुत घातक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: कुंडली में राहु और शुक्र के साथ होने से मिलते हैं ये लाभ
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शनि और राहु की युति कुंडली में कई तरह के योग बनाती है।
- अगर शनि राहु (राहु के उपाय) की युति धूर्त योग बने तो इस स्थिति में व्यक्ति को अपनी बातें गुप्त रखनी चाहिए।
- शनि और राहु की युति से पिशाच योग भी बनता है। इसका प्रभाव जीवन को बर्बाद कर देने वाला होता है।
- शनि और राहु की युति से बना पिशाच योग व्यक्ति को बहुत कष्ट पहुंचाता है और कभी सफल नहीं होने देता।
- ऐसा नहीं है कि शनि और राहु कि युति हमेशा अशुभ ही होती है। इसके कुछ शुभ परिणाम भी है।
- अगर राहु नीच स्थान पर है और शनि (शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं तेल) उच्च स्थान पर तो ऐसे में युति से व्यक्ति को दुखों से मुक्ति मिलती है।
- इस स्थिति में व्यक्ति को जीवन में बहुत सफलता मिलती है। राहु का दुष्प्रभाव बहुत कम हो जाता है।
- राहु के कारण लगी बुरी लतें भी धीरे-धीरे छूटने लगती हैं। व्यक्ति का मन आध्यात्म की ओर बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: इन गलत आदतों से होते हैं ग्रह कमजोर, दिखते हैं ऐसे परिणाम
- शनि और राहु की इस परिस्थिति में युति व्यक्ति के लिए नौकरी में भी कई सकारात्मक बदलाव लाती है।
- पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं और तनाव एवं अवसाद से भी छुटकारा मिलता है।
तो ये हैं वो प्रभाव जो शनि और राहु की युति से व्यक्ति को अपने जीवन में देखने को मिलते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।