नजरदोष केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। जिस भी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है। उसके स्वभाव में नकारात्मक असर नजर दिखने लग जाता है। इससे व्यक्ति बीमार भी हो जाता है। घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनने लग जाती है।
कई बार तो नजर दोष आर्थिक स्थिति को भी खराब कर देती है। नजर किसी भी तरह से लग सकती है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि दिन के अनुसार नजरदोष से बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।
रविवार के दिन नजर उतारने के लिए नमक लें और जिस भी व्यक्ति को नजर लगी है, उसके ऊपर से 7 बार नमक को घुमाकर उसे विपरीत दिशा में फेंक दें। इसके अलावा कोई मिठाई व्यक्ति पर 5 बार घुमाकर चौराहें पर रख दें। इससे आपको नजरदोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर को बुरी नजर से बचाने के लिए आजमाएं काली सरसों के ये अचूक टोटके
सोमवार के दिन जिस भा व्यक्ति को नजर लगी है। उसके ऊपर से सफेद बर्फी घुमाकर गाय को खिला दें। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए ये नजरदोष (नजरदोष उपाय) हर लेती हैं।
मंगलवार के दिन पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से मोतीचुर के लड्डू घुमाकर काले कुत्ते को खिला दें।
बुधवार के दिन जिस भी व्यक्ति को नजर लगी है। उसके ऊपर से 5 बार घुमाकर काले कुत्ते को खिला दें ।
गुरुवार के दिन जिस व्यक्ति को नजर लगी है। उसके ऊपर से इलाइची और धूपबत्ती 5 बार घुमाएं और पेड़ के नीचे पश्चिम दिशा में रख दें। इससे नजरदोष से आपको मुक्ति मिल सकती है।
यह विडियो भी देखें
शुक्रवार के दिन पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से 5 काली मिर्च घुमाकर दक्षिण दिशा में फेंक दें और पीछे मुड़कर न देखें।
इसे जरूर पढ़ें - क्या होता है नजर दोष? जानिए शास्त्रों के हिसाब से इसे हटाने का सबसे अच्छा तरीका
शनिवार के दिन जिस भी व्यक्ति को नजर लगी है। उसके ऊपर से लाल मिर्च और सरसों (सरसों के उपाय) एक मुट्ठी में लेकर 5 बार घुमाएं और उसे जला दें। इससे नजरदोष से आपको छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको भी नजर लगी है, तो दिन के अनुसार इन उपायों को करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।