बुरी नजर से बचाव के लिए इविल आई या नजर बट्टू पहनने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह परंपरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई संस्कृतियों में भी प्रचलित है। इसका नीला और काला रंग और आंख जैसी आकृति को किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाने का तरीका माना जाता है। यह आकृति सदियों से नकारात्मक शक्तियों से बचाव का प्रतीक मानी जाती है। लोग ऐसा मानते हैं कि इसे पहनने से ईर्ष्या और नजर दोष से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में इविल आई को अलग नजरिये से देखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इसे सही तरीके से नहीं पहनती हैं तो उसके बुरे परिणाम भी हो सकते हैं। यही नहीं कई लोगों का मानना है कि यदि हम गले, हाथ या पैर में ईविल आई पहनते हैं, तो इससे और भी ज्यादा बुरी शक्तियां आकर्षित होती हैं। अगर हम ज्योतिष की मानें तो ऐसा कहना ठीक नहीं हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि क्या इविल आई पहनने से बुरी शक्तियों को दूर करने के बजाय और ज्यादा आकर्षित होती है।
Evil Eye का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नजर दोष वास्तव में होता है और कई बार इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन और संबंधों पर पड़ सकता है। ऐसे में ईविल आई को एक ऊर्जा कवच माना जाता है, जो बाहरी नकारात्मक तरंगों को रोकने का काम करता है। यही नहीं ग्रहों की स्थिति, विशेषकर राहु और शनि के प्रभाव को भी दूर करने के लिए ईविल आई पहनी जाती है।
क्या इविल आई से नकारात्मकता बढ़ती है?
कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि यदि आप ईविल आई गलत तरीके से पहनती हैं तो इसका उल्टा असर हो सकता है। यदि इसे पहनने से पहले शुद्धिकरण या मंत्रोच्चार न किया जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर व्यक्ति पर ही छोड़ सकती है। वहीं टूटी हुई ईविल आई को पहनना शुभ नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियां और तेजी से आकर्षित होती हैं। यही नहीं यदि आप केवल इसी पर भरोसा करके स्वयं की सकारात्मक सोच और कर्मों की उपेक्षा करें तो मानसिक ऊर्जा कमजोर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Evil Eye: इन मूलांक के लोगों को तुरंत लगती है बुरी नजर, कहीं आप भी तो नहीं हैं उनमें से एक?
View this post on Instagram
Evil Eye के रंगों का क्या है मतलब
ईविल आई के रंगों को देखकर लोग ऐसा बोलते हैं कि यह राक्षस की आंख की जैसी आकृति वाली होती है और इससे नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं। यदि हम ज्योतिष की मानें तो ईविल आई में नीला रंग किसी भी बुरी शक्ति से सुरक्षा का प्रतीक होता है। यह रंग सुरक्षा का संकेत देता है। यही नहीं नीला रंग आकाश और सागर की विशालता को दर्शाता है और यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में सहायक माना जाता है। इसे पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद काला रंग शक्ति और स्थिरता का प्रतीक है और सफ़ेद रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या वाकई चप्पल से उतर सकती है बुरी नजर? ज्योतिष से जानें हैरान कर देने वाली बातें
अगर आप भी ईविल आई पहनती हैं तो ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित नहीं करती है बल्कि बुरी शक्तियों से बचाती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों