यह कहना गलत नहीं होगा कि 21वीं सदी में जीने के बाद भी आज हम पीरियड्स को टैबू की तरह देखते हैं। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता होता है, लेकिन इस बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं।
पीरियड्स केवल एक शब्द नहीं महिलाओं के लिए ऐसा पड़ाव है, जो उनके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आता है। इससे जुड़े कई रिवाज भी हैं, जिन्हें लोग आज तक निभाते हैं। पूर्वोत्तर भारत में बसा असम एक ऐसा राज्य है, जहां इसे त्योहार के रूप में मनाया जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस रिवाज के बारे में।
असम में पीरियड्स से जुड़ा एक रिवाज निभाया जाता है, जिससे 'तुलोनिया बिया' कहा जाता है। इस राज्य में जब लड़की को पहली बार पीरियड्स होते हैं तो यह त्योहार बड़ी खुशी से मनाया जाता है।
तुलोनिया बिया में लड़की को सात दिन तक अलग करके रखा जाता है। उसे एक कमरे में बंद कर दिया जाता है, जहां उसे किसी से भी मिलने की मनाही होती है। खासतौर पर पुरुषों से।
इस दौरान लड़की को केवल फल ही खाने दिया जाता है। वह दिन में केवल एक बार ही खाना खाती है, वह भी उबला हुआ।
जब चार दिन पूरे हो जाते हैं, तब लड़की को हल्दी के पानी से नहलाया जाता है। जहां लड़की को नहलाया जाता है, वहां पर केले का पेड़ लगाया जाता है। वहीं अन्य समुदायों में लड़की की केले के पेड़ से शादी भी करवाई जाती है।
चौथे दिन के बाद लड़की के घर में कुछ महिलाएं आती हैं, जो उसे पीरियड्स से जुड़े सामाजिक नियमों के बारे में बताती है। यह सब बातें 'बिया नाम' गाना गाकर बताई जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स होने पर इस राज्य में खुशी से मनाया जाता है त्योहार, लड़की को नहीं मानते अछूत
यह विडियो भी देखें
असम में भी जब लड़की को पहली बार पीरियड्स होते हैं तो इस बात की खुशी मनाई जाती है। सभी रिश्तेदारों को बुलायाा जाता है। यहां तक की कई लोग कार्ड भी छपवाते हैं। हॉल बुक किए जाते हैं। इसके लिए लड़की को अच्छे से सजाया भी जाता है। उसे साड़ी पहनाई जाती है और मेकअप भी किया जाता है।(जानें शादी से जुड़े अजीब रिवाज)
इसे भी पढ़ें:जानें भारत के अलग-अलग राज्यों में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।